Women’s day पर 1,200 रुपये से कम में गिफ्ट कर सकते हैं ये शानदार फोन

कल यानी 8 मार्च 2018 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस है। इस खास मौके पर अगर आप भी अपनी महिला मित्र या गर्लफ्रेंड को कुछ गिफ्ट देने का प्लान बना रहे हैं तो यह खबर आपके काम आ सकती है। इस रिपोर्ट में हम आपको 3 ऐसे स्टाइलिश फोन के बारे में बताएंगे जिनकी कीमत 1,200 रुपये से कम है और इन फोन की काफी डिमांड भी है।

Forme S700: यह फोन देखने में काफी स्टाइलिश और हैंडी है। इसका फ्लिप काफी शानदार है। यह फोन रेड और ब्लू कलर वेरियंट में ई-कॉमर्स साइट पर मिल रहा है। इसमें डुअल सिम, डिजिटल कैमरा, 1.8 इंच की डिस्प्ले और 850mAh की बैटरी है। इसमें ब्लूटूथ और जीपीआरएस भी है। इस फोन की कीमत 1,199 रुपये है।

Forme C1: इस फोन में भी 1.8 इंच की डिस्प्ले, डुअल सिम, मल्टिमीडिया प्लेयर, कैमरा, एफएम रेडियो और फ्लैश लाइट है। यह फोन देखने में शानदार है। इसकी कीमत 889 रुपये है।