आखिर किन कारणों से फोल्डेबल फोन को नहीं माना जाता है बेस्ट, जानें यहां

वैसे तो स्मार्टफोन बाजार में सैमसंग, मोटोरोला और हुवावे जैसी कंपनियों ने फोल्डेबल यानी मुड़ने वाले फोन उतारे हैं, जिनमें यूजर्स को लेटेस्ट कैमरा और प्रोसेसर मिला है। इतना ही नहीं अब कंपनियां इन डिवाइसेज को कॉम्पेक्ट बनाने में लगी हैं, जिससे इन डिवाइसेज का डिजाइन बहुत आकर्षक बना है। लेकिन, इस डिजाइन की वजह से फोल्डेबल फोन की स्क्रीन के लिए प्रोटेक्शन ग्लास नहीं मिलता है और साथ ही हमेशा डिस्प्ले पर डैमेज का खतरा बना रहता है। इसके अलावा इनकी कीमत भी बहुत महंगी होती है। तो आज हम आपको कुछ ऐसे प्वाइंट्स के बारे में बातएंगे, जिससे आप जान सकेंगे कि आखिर क्यो फोल्डेबल फोन बेस्ट नहीं हैं।

फोल्डेबल फोन के लिए नहीं मिलता है प्रोटेक्शन ग्लास
साधारण स्मार्टफोन के साथ लोगों को स्क्रीन प्रोटेक्शन ग्लास मिलता है। लेकिन फोल्डेबल फोन की स्क्रीन के लिए प्रोटेक्शन ग्लास नहीं मिलता है। यही वजह है कि इस तरह के फोन के डिस्प्ले पर डैमेज का खतरा बना रहता है।

फोल्डेबल फोन में वास्तविक ग्लास का नहीं होता है उपयोग
आमतौर पर फोल्डेबल फोन की स्क्रीन के लिए प्लास्टिक के ग्लास का इस्तेमाल होता है। इस प्लास्टिक के ग्लास से फोन की स्क्रीन पर स्क्रैच पड़ने से लेकर डिस्प्ले डैमेज होने तक का खतरा बना रहता है। हालांकि, सैमसंग ने कुछ दिनों पहले लॉन्च हुए जेड फ्लिप फोल्डेबल फोन में वास्तविक ग्लास का उपयोग किया था।