iQOO 3 5जी तकनीक के साथ भारत में हुआ लॉन्च, शुरुआती कीमत 36,990

वीवो के सब-ब्रांड आईकू (IQOO) ने भारत में अपना पहला 5जी स्मार्टफोन iQOO 3 लॉन्च कर दिया है। यूजर्स को इस डिवाइस में दमदार प्रोसेसर, एचडी स्क्रीन, पावरफुल रैम के साथ 4जी नेटवर्क का सपोर्ट मिला है। इसके अलावा इस फोन की बैटरी के साथ फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है। आपको बता दें कि कंपनी ने इससे पहले भी खास फीचर्स के साथ कई सारे डिवाइसेज भारतीय बाजार में उतारे थे, जिनको लोगों ने बहुत पसंद किया था। तो आइए जानते हैं iQOO 3 5जी की कीमत और स्पेसिफिकेशन की बारे में...

iQOO 3 की कीमत
आईकू ने इस फोन को 8 जीबी रैम +128 जीबी स्टोरेज, 8 जीबी रैम +256 जीबी स्टोरेज और 12 जीबी रैम +256 जीबी स्टोरेज (5जी कनेक्टिविटी) के साथ बाजार में पेश किया है। कंपनी ने पहले वेरिएंट की कीमत 36,990 रुपये, दूसरे वेरिएंट की कीमत 39,990 रुपये और तीसरे वेरिएंट की कीमत 44,990 रुपये रुपये रखी है। ग्राहक इस फोन को क्वांटम सिल्वर, वॉलकेनो ऑरेंज और टॉरनेडो ब्लैक कलर ऑप्शन के साथ खरीद सकेंगे। वहीं, इस फोन की सेल चार मार्च से ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और कंपनी की आधिकारिक साइट पर शुरू हो जाएगी। दूसरी तरफ ऑफर्स की बात करें तो जियो अपने ग्राहकों को इस फोन की खरीदारी करने पर 12,000 रुपये का बेनेफिट देगा। इसके अलावा आईसीआईसी बैंक ग्राहकों को इस फोन पर 3,000 का कैशबैक देगा।

iQOO 3 की स्पेसिफिकेशन
आईकू ने इस फोन में 6.44 इंच का डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080 x 2400 पिक्सल है। इस फोन का स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 91.40 फीसदी है। इसके अलावा इस फोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट का सपोर्ट दिया गया है। वहीं, यह फोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित आधारित iQOO UI 1.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
- Realme X50 Pro 5G भारत में हुआ लॉन्च, फ्रंट में मिलेंगे दो सेल्फी कैमरे
- Honor 9X Pro 48 मेगापिक्सल कैमरा का साथ हुआ लॉन्च, मिलेंगे शानदार फीचर्स
- Samsung Galaxy M31 दमदार बैटरी के साथ आज होगा लॉन्च, मिल सकते हैं कमाल के फीचर्स
- पावरफुल प्रोसेसर के साथ 5G स्मार्टफोन आज बाजार में देगा दस्तक, इतनी हो सकती है कीमत