OTT: भारत ने पाकिस्तान के ओटीटी प्लेटफॉर्म Vidly TV पर की डिजिटल स्ट्राइक, देश विरोधी कंटेंट चलाने पर किया बैन

Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीJeet Kumar
Mon, 12 Dec 2022 09:33 PM IST
सार

मंत्रालय ने बताया कि वेब-सीरीज में ऑपरेशन ब्लू स्टार और उसके परिणाम, अयोध्या में बाबरी मस्जिद का विध्वंस, मालेगांव विस्फोट, समझौता एक्सप्रेस विस्फोट जैसी संवेदनशील घटनाओं को तोड़-मरोड़कर दिखाया गया।

विज्ञापन
India blocks Pakistan based OTT platform Vidly TV
Vidly TV बैन... - फोटो : Amar Ujala

    विस्तार

    केंद्र सरकार लगातार भारत विरोधी गतिविधियों पर नजर रखे हुए है, जो भी देश के खिलाफ कुछ गलत करता पाया जाता है उस पर कार्रवाई की जाती है। इसी कड़ी में, केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने पाकिस्तान के ओटीटी प्लेटफॉर्म Vidly TV की वेबसाइट, दो मोबाइल एप्लिकेशन, चार सोशल मीडिया अकाउंट और एक स्मार्ट टीवी ऐप को ब्लॉक करने के निर्देश जारी किए हैं।

    भारत सरकार ने यह कार्रवाई ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हाल ही में रिलीज हुई 'सेवक: द कन्फेशंस' वेब सीरीज के आधार पर की है। भारत सरकार के अनुसार पाकिस्तानी वेब सीरीज को देश की राष्ट्रीय सुरक्षा, अखंडता और संप्रभुता के साथ-साथ विदेशी राज्यों के साथ भारत के मैत्रीपूर्ण संबंधों के लिए खतरा पैदा करने वाला पाया गया।

    विज्ञापन

    वेब-सीरीज के अब तक तीन एपिसोड हो चुके रिलीज

    इसके अलावा, सूचना प्रसारण मंत्रालय का मानना है कि वेब सीरीज पाकिस्तान के सूचना तंत्र द्वारा प्रायोजित थी, इसका कारण बताते हुए सरकार ने कहा कि पहला एपिसोड 26 नवंबर को मुंबई में 26/11 के आतंकवादी हमले की बरसी पर जारी किया गया था। वहीं वेब-सीरीज के अब तक तीन एपिसोड रिलीज हो चुके हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ऑपरेशन ब्लू स्टार, अयोध्या में बाबरी मस्जिद भी वेब सीरीज में

    मंत्रालय के मुताबिक वेब-सीरीज में ऑपरेशन ब्लू स्टार और उसके परिणाम, अयोध्या में बाबरी मस्जिद का विध्वंस, विवादास्पद ईसाई मिशनरी ग्राहम स्टेंस की हत्या, मालेगांव विस्फोट, समझौता एक्सप्रेस विस्फोट, सतलुज यमुना लिंक नहर से संबंधित अंतर-राज्यीय नदी जल विवादों जैसी संवेदनशील घटनाओं को तोड़-मरोड़कर दिखाया गया। वहीं एक सीरीज के सीन में हिंदू पुरोहित, अनुसूचित जाति और सिख विरोधी दंगों का जिक्र किया गया है जो कि काफी विवादित है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें