64MP कैमरा और एमोलेड डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ Vivo V29 Lite 5G, कीमत भी है कम
Vivo V29 Lite 5G के साथ 64 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 5,000mAh की बैटरी का सपोर्ट दिया गया है। फोन में फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।

स्मार्टफोन ब्रांड वीवो ने अपने नए कैमरा फोन Vivo V29 Lite 5G को लॉन्च कर दिया है। इस फोन को 6.78 इंच एमोलेड डिस्प्ले और 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ पेश किया गया है। फोन के साथ 64 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 5,000mAh की बैटरी का सपोर्ट दिया गया है। फोन में फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। चलिए जानते हैं फोन की कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में...

Vivo V29 Lite 5G की कीमत
वीवो वी29 लाइट 5जी को डार्क ब्लैक और समर गोल्ड कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। फोन सिंगल स्टोरेज में आता है, इसके 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत CZK 8,499 (लगभग 31,784 रुपये) है। फोन को भारत में लॉन्च करने को लेकर कंपनी फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी है।

Vivo V29 Lite 5G की स्पेसिफिकेशन
वीवो के नए फोन को 6.78 इंच एमोलेड डिस्प्ले और 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ पेश किया गया है। डिस्प्ले के साथ 20:9 आस्पेक्ट रेशियो, 300Hz टच सैंपलिंग रेट और 2160Hz PWM आई प्रोटेक्शन और 1,300 निट्स तक पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। फोन में एंड्रॉयड 13 पर आधारित FunTouch OS 13 मिलता है। फोन में Snapdragon 695 प्रोसेसर और 8 जीबी तक रैम का सपोर्ट मिलता है। फोन में 128 जीबी तक स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है।
- App Alert: गूगल ने इन एंड्रॉयड एप को किया बैन, आपके फोन में हैं इंस्टॉल तो तुरंत करें डिलीट
- Twitter: मस्क के सबसे भरोसेमंद कर्मचारी ने छोड़ी कंपनी, इनके कंधे पर थी कंटेंट मॉडरेशन की पूरी जिम्मेदारी
- फ्लैगशिप प्रोसेसर और 6.9 इंच फोल्डेबल डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ Moto Razr 40 Ultra, इसमें है 32MP सेल्फी कैमरा
- WhatsApp: इस लिंक पर क्लिक करते ही एक झटके में क्रैश हो जाएगा व्हाट्सएप, ये है बचने का तरीका