WhatsApp: इस लिंक पर क्लिक करते ही एक झटके में क्रैश हो जाएगा व्हाट्सएप, ये है बचने का तरीका

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 01 Jun 2023 06:24 PM IST
सार

WhatsApp बिजनेस पर भी बग पर्सनल चैट और ग्रुप चैट दोनों को प्रभावित कर रहा है। लिंक के साथ चैट खोलने से क्रैश हो जाता है।

This link will crash your WhatsApp account instantly for Android how to secure
WhatsApp - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप (WhatsApp) यूजर्स एक्सपीरियंस को बेहतर करने और प्लेटफॉर्म को सिक्योर करने के लिए लगातार नए-नए अपडेट और फीचर्स लाता रहना है। व्हाट्सएप को एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग के लिए भी काफी सुरक्षित माना जाता है। लेकिन, हाल ही में व्हाट्सएप में एक नया बग देखा गया है, जो केवल एक लिंक से व्हाट्सएप को क्रैश कर रहा है। यानी एक क्लिक और सब खत्म। चलिए जानते है इस बग के बारे में और इससे बचने के तरीकों के बारे में...

    यह नया व्हाट्सएप बग तुलनात्मक रूप से कम गंभीर है, क्योंकि यदि आप लिंक पर क्लिक नहीं करेंगे तो यह अपने से अकाउंट क्रैश नहीं कर सकता। लेकिन जैसे ही आप प्रोब्लेमेटिक लिंक (wa.me/settings) वाले ग्रुप या पर्सनल चैट को खोलते हैं तो एप क्रैश हो जाता है। लिंक आमतौर पर आपको व्हाट्सएप की सेटिंग पर रीडायरेक्ट करता है, लेकिन अब यह मेटा के लोकप्रिय चैट एप के एंड्रॉयड वर्जन को क्रैश कर रहा है। इसको लेकर एक ट्विटर यूजर्स ने भी जानकारी दी है।

    व्हाट्सएप बिजनेस पर भी बग पर्सनल चैट और ग्रुप चैट दोनों को प्रभावित करता है। लिंक के साथ चैट खोलने से क्रैश हो जाता है, लेकिन उसके बाद एप सामान्य रूप से फिर से शुरू हो जाता है, जब तक कि आप उस मैसेज थ्रेड को फिर से नहीं खोलते। एंड्रॉयड अथॉरिटी ने पुष्टि की कि एप का वर्जन 2.23.10.77 प्रभावित हुआ है, लेकिन इस बात की बहुत अधिक संभावना है कि अन्य वर्जन के यूजर्स भी इस तरह के क्रैश से पीड़ित हैं।

    और पढ़ें...