Upcoming Smartphones: Samsung Galaxy S26 Series से लेकर iQOO 15R तक, इस हफ्ते लॉन्च होंगे 4 दमदार स्मार्टफोन्स

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Mon, 23 Feb 2026 01:12 PM IST
सार

Upcoming smartphones February 2026:

अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो कुछ दिन इंतजार करना फायदेमंद हो सकता है। इस हफ्ते बजट से लेकर फ्लैगशिप सेगमेंट तक चार बड़े स्मार्टफोन लॉन्च होने वाले हैं, जिनमें दमदार प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और एडवांस कैमरा फीचर्स मिलेंगे।

विज्ञापन
upcoming smartphones launch this week Samsung galaxy s26 Xiaomi 17 Series iQOO 15R
इस हफ्ते लॉन्च होंगे 4 स्मार्टफोन - फोटो : iQOO

    अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो थोड़ा रुक जाइए। इस हफ्ते एक-दो नहीं बल्कि 4 नए स्मार्टफोन बाजार में एंट्री करने वाले हैं। इनमें बजट और मिड-रेंज से लेकर फ्लैगशिप लेवल के स्मार्टफोन शामिल हैं। आइए जानते हैं अगले हफ्ते कौन-कौन से स्मार्टफोन लॉन्च होने वाले हैं।

    AI+ Pulse 2
    AI+ Pulse 2 - फोटो : AI+

    1. Ai+ Pulse 2

    लॉन्च डेट: 24 फरवरी, 2026

    सबसे पहले बात करें Ai+ Pulse 2 की, जिसे 24 फरवरी 2026 को भारत में लॉन्च किया जाएगा। यह फोन खास तौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर लाया जा रहा है, जो कम कीमत में ज्यादा फीचर्स चाहते हैं। इसमें 6.74 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन में Unisoc T7250 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 6,000mAh की बैटरी और 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। इसकी शुरुआती कीमत करीब ₹6,999 रहने की उम्मीद है।

    Samsung Galaxy S26 Series
    Samsung Galaxy S26 Series - फोटो : Samsung

    2. Samsung Galaxy S26 Series

    लॉन्च डेट: 25 फरवरी, 2026

    प्रीमियम सेगमेंट में Samsung Galaxy S26 Series 25 फरवरी 2026 को Galaxy Unpacked इवेंट में लॉन्च होगी। इस सीरीज में S26, S26+ और S26 Ultra शामिल होंगे। ग्लोबल मार्केट में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है, जबकि कुछ रीजन में Exynos 2600 वेरिएंट आ सकता है।

    Ultra मॉडल में 6.8 इंच की बड़ी डिस्प्ले के साथ नया “Privacy Display” फीचर दिया जा सकता है, जो साइड से स्क्रीन देखने की कोशिश करने वालों से प्राइवेसी सुरक्षित रखेगा। कैमरा सेगमेंट में 200MP का मेन सेंसर और बेहतर AI आधारित ‘नाइटोग्राफी’ फीचर मिल सकता है। यह सीरीज Android 16 पर आधारित One UI 8.5 पर काम करेगी। Samsung Galaxy S26 Series की शुरुआती कीमत ₹84,999 के आसपास होने की उम्मीद है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें