Upcoming Smartphones: Moto से Realme तक, इस सप्ताह ये शानदार स्मार्टफोन होंगे लॉन्च, जानें डिटेल

इस महीने की शुरुआत से ही स्मार्टफोन मार्केट में एक से बढ़कर एक शानदार फोन लॉन्च किए जा रहे हैं। मोटोरोल, रियलमी, आईकू के साथ-साथ वीवो और लावा भी इस हफ्ते भारतीय बाजार में अपने स्मार्टफोन्स को लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं। भारत का पहला 200MP कैमरे वाला फोन भी इसी हफ्ते लॉन्च होने वाला है। साथ ही स्नैपड्रैगन 4 जेन 1 प्रोसेसर के साथ आने वाला दुनिया का पहला फोन iQOO Z6 Lite 5G भी कतार में है। ऐसे में यदि आप भी किसी अच्छे फोन को खरीदने की तलाश में हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको इस हफ्ते लॉन्च होने वाले शानदार स्मार्टफोन की जानकारी देंगे। चलिए देखते हैं पूरी लिस्ट...

Motorola Edge Ultra 30
मोटोरोला के इस फोन को 3 सितंबर को भारतीय मार्केट में पेश किया जाएगा। इस फोन में भारत का पहला 200MP कैमरा सेटअप भी मिलने वाला है। साथ ही फोन में Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर और 60 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरे के साथ पेश किया जा सकता है। फोन में 6.73 इंच की फुल एचडी प्लस pOLED डिस्प्ले मिलेगी, जो 144Hz रिफ्रेश रेट, (1,080x2,400 पिक्सल) रिजॉल्यूशन और HDR10+ सपोर्ट के साथ आएगी।
फोन में 8 जीबी की LPDDR5 रैम और 256 जीबी तक की UFS 3.1 स्टोरेज मिल सकती है। फोन का कैमरी इसकी सबसे बड़ी हाइलाइट होने वाला है। Motorola Edge Ultra 30 में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा, जो 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा सेंसर, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड और तीसरा सेंसर 12 मेगापिक्सल टेलीफोटो शूटर के साथ आएगा। फोन में 60 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया जाएगा। फोन में 4,610mAh की बैटरी और 125W TurboPower फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।

Realme Narzo 50i Prime
रियलमी के इस बजट फोन को भी 13 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। फोन में ऑक्टाकोर Unisoc प्रोसेसर के साथ 64 जीबी तक की स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। फोन की स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस LCD डिस्प्ले और 5,000mAh बैटरी का सपोर्ट मिलेगा। फोन में 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया जाएगा।