Realme Narzo 50i Prime: इस दिन लॉन्च होगा यह कम कीमत वाला फोन, जानें फीचर्स
Realme Narzo 50i Prime को ऑक्टाकोर Unisoc प्रोसेसर और 5,000mah बैटरी के साथ पेश किया जाएगा। कंपनी ने फोन को डार्क ब्लू और मिंट ग्रीन कलर में रिवील किया है।

विस्तार
रियलमी इंडिया ने अपने नए एंट्री लेवल स्मार्टफोन Realme Narzo 50i Prime को लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। इस फोन को 13 सितंबर को भारत में लॉन्च किया जाएगा। फोन को ऑक्टाकोर Unisoc प्रोसेसर और 5,000mah बैटरी के साथ पेश किया जाएगा। कंपनी ने फोन को डार्क ब्लू और मिंट ग्रीन कलर में रिवील किया है। चलिए जानते हैं फोन में आपको क्या-क्या मिलने वाला है।
रियलमी ने इस फोन को भारतीय मार्केट से पहले मलेशिया में लॉन्च किया था। Realme Narzo 50i Prime के मलेशिया वेरियंट में 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज की कीमत लगभग 11,300 रुपये और 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत लगभग 12,600 रुपये रखी गई थी। भारतीय मार्केट में भी फोन को इसी कीमत पर पेश किया जा सकता है।
Realme Narzo 50i Prime को एंड्रॉयड 11 के साथ पेश किया जा सकता है। फोन में ऑक्टाकोर Unisoc प्रोसेसर के साथ 64 जीबी तक की स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। फोन की स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस LCD डिस्प्ले मिलेगी, जो 720x1,600 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 400 निट्स ब्राइटनेस के साथ आएगी।