Mother Day 2023: इस मदर्स डे अपनी मां को गिफ्ट कर सकते हैं ये गैजेट्स, बनाएं उनका दिन खास

दुनिया भर की माताएं अब काफी टेक-फ्रेंडली हो गई हैं। इसलिए, इस मदर्स डे (Mother Day 2023), हम उन्हें एक विचारशील गिफ्ट दे सकते हैं, जिसका वे डेली लाइफ में उपयोग कर सकती हैं। इस मदर्स डे को एक गिफ्ट के साथ मनाएं जो आपकी मां के दिन को खास बना देगा। इस बार आप मदर्स डे पर उन्हें गैजेट्स गिफ्ट कर सकते हैं। हालांकि, सही गिफ्ट की तलाश करना कोई आसान काम नहीं है। इसलिए, हमने हम आपको टेक गैजेट्स की एक लिस्ट बताने वाले हैं जो आपकी मां के लिए गिफ्ट देने के लिए अच्छा ऑप्शन हो सकते हैं।

Realme Watch 3 Pro
रियलमी की इस वॉच के साथ 1.78 इंच की एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। साथ ही वॉच में बिल्ट-इन जीपीएस और ब्लूटूथ 5.3 का सपोर्ट है। वॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग और फीमेल हेल्थ ट्रैकिंग की सुविधा भी मिलती है। वॉच में 110 से अधिक स्पोर्ट्स मोड और रनिंग, वॉकिंग और साइकिलिंग जैसे 5 मेजर स्पोर्ट्स मोड मिलते हैं।
वॉच के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें रनिंग, वॉकिंग और साइकिलिंग जैसे 110 से अधिक स्पोर्ट्स मोड और मल्टीपल वॉच फेसेस का सपोर्ट दिया गया है। वॉच के साथ हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन, स्लीप मॉनिटर, स्ट्रेस मॉनिटर जैसे फीचर्स भी हैं। वॉच में 10 दिन तक का बैटरी बैकअप मिलता है। रियलमी की इस वॉच को 4,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

Samsung Galaxy F14 5G
सैमसंग ने इस फोन को हाल ही में पेश किया गया है। यह फोन कम कीमत में 5G कनेक्टिविटी वाला बढ़िया ऑप्शन है। फोन के साथ दो दिन का बैटरी बैकअप भी मिलता है। Samsung Galaxy F14 5G में 6.6 इंच की फुलएचडी प्लस आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले पैनल दिया गया है, जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है।
फोन में 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। रैम को 12 जीबी तक वर्चुअली बढ़ाया जा सकता है। फोन में 50 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। Samsung Galaxy F14 5G में 6,000 एमएएच की बड़ी बैटरी और 25 वाट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। फोन की शुरुआती कीमत 12,990 रुपये है। कंपनी Fab Grab Fest ऑफर के तहत डिस्काउंट भी दे रही है, जो कि 12 मई तक ही है।
- TRAI: ट्राई ने मैसेज टेम्पलेट के दुरुपयोग को रोकने के लिए जारी किए निर्देश, टेलीकॉम कंपनियों से मांगी रिपोर्ट
- Realme GT 2 Pro के लिए जारी हुआ एंड्रॉयड 14 बीटा 1 अपडेट, ऐसे करें डाउनलोड
- WhatsApp पर ऐसे करें किसी भी अकाउंट की रिपोर्ट
- iQoo Z7 VS OnePlus Nord CE 3 Lite: 20 हजार रुपये में कौन-सा है बेस्ट 5जी फोन?