लॉकडाउन के बीच सस्ते हुए ये स्मार्टफोन्स, देखें पूरी लिस्ट

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Thu, 14 May 2020 02:13 PM IST
smartphone price cut in india including oneplus 7t pro and vivo s1 during lockdown know new price and specs
smartphone

    कोरोना वायरस की वजह से देश में लॉकडाउन लगा हुआ है, जो 17 मई तक चलेगा। हालांकि, स्मार्टफोन इंडस्ट्री को राहत देने के लिए भारत सरकार ने ग्रीन और ऑरेंज जोन में डिलीवरी सेवा को मंजूरी दी है, जिससे स्मार्टफोन की बिक्री की जा सकेगी। इस ही बीच वीवो और सैमसंग जैसी टेक कंपनियों ने अपने कुछ चुनिंदा स्मार्टफोन की कीमत में कटौती की है। तो आज हम आपको इन ही कंपनियों के चुनिंदा स्मार्टफोन के बारे में बताएंगे, जिनको कम कीमत में खरीदा जा सकेगा। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से...

    OnePlus 7T Pro
    OnePlus 7T Pro - फोटो : amar ujala

    OnePlus 7T Pro

    वनप्लस ने इस स्मार्टफोन के 8 जीबी रैम और 256 जीबी वाले स्टोरेज वेरिएंट की कीमत में 6,000 रुपये की कटौती की है। अब इस स्मार्टफोन को सिर्फ 47,999 रुपये में ई-कॉमर्स साइट अमेजन और कंपनी की आधिकारिक साइट से खरीदा जाएगा। फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने इस फोन में 6.67 इंच का फुल एमोलेड डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 3120x1440 पिक्सल है। साथ ही स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3डी का सपोर्ट मिला है। इसके अलावा बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्लस चिपसेट दी गई है।

    iQOO 3 review
    iQOO 3 review - फोटो : amar ujala

    iQOO 3

    स्मार्टफोन निर्माता कंपनी आईकू ने लेटेस्ट स्मार्टफोन आईकू 3 की कीमत में कटौती की है। 4,000 रुपये की कटौती के बाद आईकू 3 के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 34,990 रुपये हो गई है। इस वेरिएंट की असल कीमत 38,990 रुपये थी। इसके अलावा इस स्मार्टफोन के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत में भी 4,000 कटौती हुई है। इस वेरिएंट को 41,990 की बजाय 37,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा। वहीं, दूसरी तरफ इस स्मार्टफोन के 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत में पूरे 2,000 रुपये की गिरावट आई है। इस 5जी वेरिएंट को 46,990 रुपये की बजाय 44,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें