Honor V6 5G टैबलेट दमदार फीचर्स के साथ अगले सप्ताह होगा लॉन्च, जानें संभावित कीमत
ऑनर वी6 5जी टैबलेट 18 मई को होगा लॉन्चयूजर्स को ऑनर वी6 5जी टेबलेट में मिल सकते हैं शानदार फीचर्सइसके अलावा ऑनर एक्स 10 और एक्स 10 प्रो स्मार्टफोन होंगे लॉन्च

विस्तार
टेक कंपनी ऑनर (Honor) अपने सबसे खास टैबलेट वी6 5जी (Honor V6 5G) को लॉन्च करने की तैयारी में है। इस टैबलेट को लेकर कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर टीजर जारी किया है। टीजर के मुताबिक, इस अगामी टैबलेट को अगले सप्ताह 18 मई को ग्लोबल बाजार में उतारा जाएगा। इसके अलावा कंपनी इस ऑनर एक्स 10 और एक्स 10 प्रो को भी पेश कर सकती है। हालांकि, कंपनी ने इन सभी डिवाइस को लेकर अधिक जानकारी नहीं दी है।
लीक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी इस टैबलेट को 5जी और वाई-फाई 6 कनेक्टिविटी के साथ बाजार में उतारेगी। इसके अलावा यूजर्स को इस टैबलेट के साइड में फ्रंट कैमरा मिलेगा। साथ ही बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इस टैबलेट में किरिन 5जी प्रोसेसर का सपोर्ट दिया सकता है। वहीं, इस टैबलेट का लुक मेटपैड 10.4 टेबलेट से मिलता-जुलता है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी इस टैबलेट की कीमत मिड-प्रीमियम रेंज में रखेगी। हालांकि, इस टैबलेट की असल कीमत और फीचर्स की जानकारी लॉन्चिंग कार्यक्रम के बाद ही मिलेगी।