नई लॉन्चिंग: सैमसंग गैलेक्सी एम12 भारत में हुआ लॉन्च, शुरुआती कीमत 10999 रुपये

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 11 Mar 2021 01:06 PM IST
विज्ञापन
Samsung Galaxy M12 launched in India at starting price of Rs 10999 With 6000mAh Battery Specifications
Samsung Galaxy M12 - फोटो : amarujala

    सैमसंग ने अपने नए स्मार्टफोन गैलेक्सी एम12 (Samsung Galaxy M12) को भारत में लॉन्च कर दिया है। Samsung Galaxy M12 में 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ Exynos 850 प्रोसेसर दिया गया है। गैलेक्सी एम12 की बिक्री अमेजन इंडिया से होगी। फोन में 48 मेगापिक्सल का क्वॉड कैमरा सेटअप दिया गया है। बता दें कि पिछले महीने Samsung Galaxy M12 को वियतनाम में लॉन्च किया गया है। Galaxy M12 पिछले साल लॉन्च हुए Samsung Galaxy M11 का अपग्रेडेड वर्जन है।

    Samsung Galaxy M12
    Samsung Galaxy M12 - फोटो : amarujala

    Samsung Galaxy M12 की स्पेसिफिकेशन

    फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड ओएस आधारित One UI Core दिया गया है। इसमें 6.5 इंच की HD+ डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। फोन में TFT इनफिनिटी-वी डिस्प्ले है। सैमसंग के इस फोन में Exynos 850 प्रोसेसर, 4/6 जीबी रैम और 64/128 जीबी स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

    Samsung Galaxy M12
    Samsung Galaxy M12 - फोटो : amarujala

    Samsung Galaxy M12 का कैमरा

    कैमरे की बात करें तो इसमें चार रियर कैमरे हैं जिनमें मेन लेंस 48 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/2.0 है। दूसरा लेंस 5 मेगापिक्ससल का अल्ट्रा वाइड है जिसका अपर्चर f/2.2 है। वहीं तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और चौथा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर है। सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें