Samsung Galaxy F41 की पहली सेल आज, मिल रही 1,500 रुपये की छूट

सैमसंग की एफ सीरीज के पहले स्मार्टफोन Samsung Galaxy F41 की आज यानी 16 अक्तूबर को पहली सेल है। Samsung Galaxy F41 को आज फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज सेल में खरीदा जा सकेगा। Samsung Galaxy F41 ट्रिपल रियर कैमरा के साथ आता है। इसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस है। इसके अलावा इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फ्लिपकार्ट की इस सेल में Samsung Galaxy F41 को 1,500 रुपये सस्ता खरीदा जा सकता है।

Samsung Galaxy F41 के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 16,999 रुपये है, वहीं 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 17,999 रुपये है। यह फोन फ्यूजन ग्रीन, फ्यूजन ब्लू और फ्यूजन ब्लैक कलर वेरियंट में मिलेगा। फोन को लॉन्चिंग ऑफर के तहत 1,500 रुपये की छूट के साथ 15,499 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है।

इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड 10 आधारित One UI Core दिया गया है। इसमें 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। फोन में Exynos 9611 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज है।