कल से शुरू हो रही है Amazon की सेल, एक ही जगह जानें सभी ऑफर्स

अमेजन की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल की शुरुआत कल यानी 16 अक्तूबर से हो रही है, हालांकि यह सेल प्राइम मेंबर्स के लिए ही है। सभी लोगों के लिए अमेजन की सेल 17 अक्तूबर से शुरू हो रही है। अमेजन की इस सेल में आईफोन 11 को अब तक की सबसे कम कीमत में खरीदने का मौका मिलेगा। अमेजन की सेल में आईफोन 11 को 50,000 रुपये से कम में खरीदा जा सकेगा। अमेजन इंडिया की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक इलेक्ट्रॉनिक और एसेसरीज पर 70 फीसदी तक का डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा नए स्मार्टफोन को 1,999 रुपये प्रति महीने की नो कॉस्ट ईएमआई पर खरीदा जा सकेगा। वहीं स्मार्टफोन पर 13,500 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिलेगा। वहीं अमेजन की इस सेल में Ambrane के पावरबैंक, स्मार्टवॉच और बड्स पर 70 फीसदी तक की छूट मिलेगी, हालांकि कंपनी ने सेल की कीमत के बारे में जानकारी नहीं दी है।
अमेजन की इस सेल में Huawei Watch GT 2e को 9,990 रुपये और Huawei Watch GT 2 को 12,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा Huawei Band 4 1,799 रुपये और MediaPad M5 lite 10 के 64GB वेरियंट को 18,990 रुपये में खरीदा जा सकता है।
भारतीय टीवी ब्रांड Shinco ने अमेजन की सेल के लिए खास ऑफर का एलान किया है जिसके तहत कंपनी का 32 इंच का स्मार्ट टीवी महज 3,232 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस टीवी का मॉडल नंबर SO328AS है और इसकी फ्लैश सेल का आयोजन 18 अक्तूबर के अमेजन पर किया जाएगा, हालांकि कंपनी ने फ्लैश सेल का समय नहीं बताया है। इस सेल में शिंको के 4के और फुल एचडी टीवी पर भी छूट मिल रही है। इस सेल में शिंको के 43 इंच के फुल एचडी स्मार्ट टीवी को 15,999 रुपये में खरीदा जा सकता है, जबकि इसकी वास्तविक कीमत 31,999 रुपये है। वहीं 43 इंच के 4के टीवी को 36,999 रुपये की बजाय 21,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
यदि आपको पार्टी स्पीकर चाहिए तो अमेजन की इस सेल में आप तो ZOOOK Rocker Thunder XL के 50 वॉट के स्पीकर को आप महज 4,800 रुपये में खरीद सकते हैं, जबकि इसकी एमआरपी 7,999 रुपये है। इसमें 8 इंत का वूफर है। इसकी बैटरी लाइफ 6 घंटे की है। यह एक वायरलेस स्पीकर है।
अमेजन की सेल में शाओमी एमआई 10 के 8 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 44,999 रुपये में खरीदा जा सकता है, जबकि इसकी मौजूदा कीमत 49,999 रुपये है। इस फोन के 256 जीबी मॉडल पर भी 5,000 रुपये की छूट मिल रही है। वहीं रेडमी नोट 9 प्रो को 1,500 रुपये की छूट के साथ 14,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। वहीं रेडमी नोट 9, रेडमी 9 प्राइम, रेडमी नोट 8, रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स पर 1,000 रुपये की छूट मिल रही है। रेडमी 8ए डुअल के 64 जीबी मॉडल को 500 रुपये की छूट के साथ खरीदा जा सकता है।
इस सेल में सैमसंग के एसडी कार्ड पर भी बंपर ऑफर मिल रहे हैं। इस सेल में सैमसंग का PSSD T7 Touch 9,999 रुपये, 14,999 रुपये और 34,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। ये कीमतें क्रमशः 500GB, 1TB और 2TB की हैं। वहीं PSSD T7 के 500 जीबी मॉडल को 6,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस सेल में PSSD T5 के 500 जीबी मॉडल को 5,999 रुपये, 1 टीबी को 10,999 रुपये और 2 टीबी मॉडल को 22,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा। वहीं इंटरनल SSD 860 EVO के 250 जीबी वेरियंट को 3,299 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसके अलावा कई अन्य मॉडल पर भी भारी छूट मिल रही है।