जियो का बड़ा एलान, इस फोन के साथ एक साल तक मिलेगा अनलिमिटेड कॉलिंग और डाटा

रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों को निरंतर नई-नई सेवाएं और तकनीक मुहैया कराने की मुहिम के तहत अब मोटोरोला रेजर स्मार्टफोन पर ई-सिम सर्विस मुहैया कराने का एलान किया है। जियो ने बुधवार को कहा कि हाल में बाजार में आए मोटोरोला रेजर पर उसकी ई-सिम सेवा उपलब्ध होगी।

मोटोरोला रेजर कंपनी का फोल्डेबल डिस्प्ले स्मार्टफोन है। मोटोरोला रेजर की प्री बुकिंग 16 मार्च से देश में शुरू हुई है और एक लाख 24 हजार 990 रुपये कीमत वाले इस स्मार्टफोन की रिलायंस डिजिटल पर बिक्री दो अप्रैल से शुरू होगी।

कंपनी की मोटोरोला रेजर पर मुहैया कराई गई ईसिम सेवा का इस्तेमाल इस स्मार्टफोन का उपभोक्ता जियो नेटवर्क पर बिना फिजिकल सिम कार्ड के कॉल रिसीव, डाटा सेवा और अन्य अप्लीकेशन का लाभ उठा सकेगा। जियो के सभी प्रीपैड और पोस्टपैड ग्राहक इस सेवा का इस्तेमाल बिना किसी अतिरिक्त खर्च के कर पायेंगे।