Redmi A1+ की पहली सेल आज, 6999 रुपये में खरीदने का मिलेगा मौका

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 17 Oct 2022 11:20 AM IST
विज्ञापन
Redmi A1 plus go to sale in India today price and specifications
Redmi A1+ - फोटो : अमर उजाला

    रेडमी इंडिया ने पिछले हफ्ते ही Redmi A1+ को भारत में लॉन्च किया है जो कि कुछ दिन पहले लॉन्च हुए Redmi A1 (रिव्यू) का अपग्रेडेड वर्जन है। Redmi A1+ के साथ फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है, जबकि Redmi A1 के साथ फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं है। Redmi A1+ की आज यानी 17 अगस्त को पहली सेल है। फोन को आज छूट के साथ खरीदने का भी मौका मिलेगा। आइए जानते हैं Redmi A1+ के फीचर्स और साथ में मिलने वाले ऑफर्स के बारे में...

    Redmi A1 Plus
    Redmi A1 Plus - फोटो : अमर उजाला

    Redmi A1 Plus की स्पेसिफिकेशन

    रेडमी के इस फोन में 6.52 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले मिलती है, जो 1600 x 720 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 120Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ आती है। फोन के साथ डुअल सिम कार्ड सपोर्ट और प्री-इंस्टॉल एफएम रेडियो भी मिलता है। Redmi A1 Plus के साथ मीडियाटेक हीलियो A22 प्रोसेसर और 3 जीबी तक LPDDR4X रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज सपोर्ट मिलता है। स्टोरेज को मेमोरी कार्ड की मदद से 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। फोन में एंड्रॉयड 12 का गो एडिशन मिलता है। फोन के साथ सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है।

    Redmi A1 Plus
    Redmi A1 Plus - फोटो : Redmi

    Redmi A1 Plus का कैमरा

    Redmi A1 Plus के साथ Redmi A1 की तरह ही डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें प्राइमरी लेंस 8 मेगापिक्सल का और दूसरा लेंस AI है। Redmi A1 Plus के फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। कैमरे के साथ कई तरह के मोड्स और फीचर्स मिलेंगे।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें