Redmi A1 Review: 6,299 रुपये की कीमत में डुअल कैमरा और शानदार डिजाइन वाला फोन

रेडमी इंडिया ने हाल ही में अपने एंट्री लेवल स्मार्टफोन Redmi A1 को भारतीय मार्केट में लॉन्च किया है। इस फोन को डुअल रियर कैमरा सेटअप और 5000mAh की बड़ी बैटरी के साथ पेश किया गया है। फोन में 2 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की स्टोरेज मिलती है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 512GB तक बढ़ाया जा सकेगा। Redmi A1 की कीमत 8,999 है, लेकिन फोन को ऑफर्स में 6,299 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकेगा। फिलहाल अनेजन सेल में फोन के साथ 1,000 रुपये की अतिरिक्त छूट भी मिल रही है। यानी फोन को 5,299 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकेगा। हमने फोन को कुछ दिन इस्तेमाल किया है। आइए इसका रिव्यू जानते हैं...

Redmi A1 Review: डिजाइन
कीमत के हिसाब से फोन का लुक शानदार है। फोन में लेदर टेक्सचर डिजाइन मिलती है, जो कि अच्छी बिल्ट के साथ आती है। फोन से बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट नहीं पड़ते हैं, साफ दौर पर कहा जाए तो फोन अपनी कीमत के हिसाब से प्रीमियम लुक और फील देता है। फोन की ग्रिप भी अच्छी है, यह हाथ से फिसलता नहीं है। फोन 9.2mm पतला है और इसका वजन 192 ग्राम है। फोन हाथ में लेने के बाद भारी नहीं लगता। फोन में राइट साइड पॉवर बटन और दो पॉल्युम बटन मिलती है। लेफ्ट साइड में सिम ट्रे और माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट मिलता है। नीचे की तरफ एक चार्जिंग पोर्ट और 3.5 mm ऑडियो जैक का सपोर्ट मिलता है। फोन तीन कलर ऑप्शन ब्लैक, लाइट ब्लू और लाइट ग्रीन कलर में मिलता है। हमारे पास रिव्यू के लिए लाइट ब्लू कलर है, जो कि शानदार दिखता है।

ये भी पढ़ें: OnePlus Nord Watch: इन फीचर्स के साथ लॉन्च होगी वनप्लस की सस्ती स्मार्टवॉच, जानें सभी डिटेल

Redmi A1 Review: डिस्प्ले
Redmi A1 में 6.52 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले मिलती है, जो 1600 x 720 पिक्सल रिजॉल्यूशन, 60 Hz रिफ्रेश रेट और 120Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ आती है। फोन में 400 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है, जो कि ठीक-ठाक है। डिस्प्ले के साथ स्क्रैच रेसिस्टेंट ग्लास मिलता है। फोन में स्क्रीन की स्क्रॉलिंग अच्छी है।
