महंगाई की चौतरफा मार: Redmi के छह स्मार्टफोन एक साथ हुए महंगे, यहां देखें पूरी लिस्ट

जनता पर महंगाई की मार चौतरफा पड़ रही है। हाल ही में रियलमी ने अपने पांच स्मार्टफोन की कीमतों में 1,500 रुपये तक की बढ़ोत्तरी की है, वहीं अब शाओमी ने अपने रेडमी ब्रांड के छह स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में एक साथ महंगा कर दिया है। रेडमी इंडिया के जिन स्मार्टफोन की कीमतों में इजाफा हुआ है, उनमें Redmi 9, Redmi 9 Power, Redmi 9 Prime, Redmi 9i, Redmi Note 10T 5G और Redmi Note 10S जैसे स्मार्टफोन शामिल हैं। नई कीमतों के साथ इन सभी फोन को अमेजन, फ्लिपकार्ट और कंपनी की साइट पर लिस्ट कर दिया गया है। आइए इन फोन की नई कीमतें जानते हैं...

Redmi 9 की कीमत
Redmi 9 के 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज की कीमत अब 9,499 रुपये हो गई है जो कि पहले 8,999 रुपये है यानी इसकी कीमत में 500 रुपये का इजाफा हुआ है, हालांकि 4 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज की कीमत पहले वाली ही है यानी 9,999 रुपये है।

Redmi 9 Power की कीमत
Redmi 9 Power के 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज की कीमत अब 11,499 रुपये हो गई है जो कि पहले 10,999 रुपये थी। वहीं 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज की कीमत में इजाफा नहीं हुआ है।