एलजी का इंस्टाव्यू फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर भारत में लॉन्च, 99.99 फीसदी बैक्टीरिया मारने में है सक्षम
रेफ्रिजरेटर का नया मॉडल एलजी की इनवर्टर लिनियर कंप्रेसर टेक्नोलॉजी से लैस है, जिससे बिजली की खपत कम होती है। इससे आपके भारी-भरकम बिजली के बिलों में 51 फीसदी तक की कटौती होती है।

विस्तार
भारत के प्रमुख कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रैंड, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स (एलजी) ने आज भारत में इंस्टाव्यू फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर का नया मॉडल लॉन्च किया है। रेफ्रिजरेटर का यह लेटेस्ट मॉडल चमकदार शीशे के ग्लास पैनल के साथ आता है, जो दो क्विक नॉक्स से लैस है। इससे यूजर्स को फ्रिज का दरवाजा खोले बिना अंदर के कपार्टमेंट में रखे आइटम्स को देखने की इजाजत मिलती है। इससे फ्रिज की ठंडी हवा का कम नुकसान होता है और खाना लंबे समय तक तरोताजा रहता है। इंटरटेक द्वारा टेस्ट किए गए, इस रेफ्रिजरेटर में ठंडी हवा का नुकसान 41 फीसदी तक कम होता है।
स्वास्थ्य और साफ-सफाई पर एलजी के अतिरिक्त फोकस के साथ, नया रेफ्रिजरेटर हाइजीन फ्रेश टेक्नोलॉजी से लैस है। इंटरटेक द्वार टेस्ट किया गया यह रेफ्रिजरेटर 99.999 फीसदी तक बैक्टीरिया को नष्ट कर देता है और फ्रिज से बदबू को दूर करता है। इस रेफ्रिजरेटर में एलजी यूवीनैनो टेक्नोलॉजी स्वस्थ और रोगाणु मुक्त वॉटर डिस्पेंसर टैप को मेंटेन रखने के लिए लाइट की ताकत का इस्तेमाल करती है। यूवीनैनो हर घंटे अपने आप रेफ्रिजरेटर के डिस्पेंसर टैप से 99.99 फीसदी बैक्टीरिया हटाता है। यूजर बटन को दबाकर यूवीनैनो फीचर को अपनी सुविधा के अनुसार एक्टिवेट कर सकते हैं।
रेफ्रिजरेटर का नया मॉडल एलजी की इनवर्टर लिनियर कंप्रेसर टेक्नोलॉजी से लैस है, जिससे बिजली की खपत कम होती है। इससे आपके भारी-भरकम बिजली के बिलों में 51 फीसदी तक की कटौती होती है। दूसरे परंपरागत कंप्रेसर से अलग, जिसमें 4 फ्रिक्शन पॉइंट्स दिए जाते हैं।
इनवर्टर लिनियर कंप्रसर में सिंगल फ्रिक्शन पॉइंट का फीचर दिया गया है जो रेफ्रिजरेटर को ज्यादा स्थायी बनाता है। एलजी उपभोक्ताओं को कंप्रेसर पर 10 साल और वीडीई जर्मनी द्वारा सर्टिफाएड 20 साल की लाइफटाइम वॉरंटी देगा। एलजी इंस्टाव्यू फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर का नया मॉडल भारत में 3,29,990 रुपये में उपलब्ध है। ग्राहक सभी रिटेल चैनल से मैट ब्लैक कलर में यह नया मॉडल खरीद सकते हैं।
- Realme 8i, Realme 8s 5G: भारत में इस दिन होंगे लॉन्च, जानें संभावित फीचर्स
- Twitter से कमाई: कंपनी ने लॉन्च किया नया फीचर, अपने फॉलोअर्स से हर महीने ले सकेंगे 730 रुपये
- परेशानी: Instagram पड़ा ठप, आईओएस और एंड्रॉयड दोनों एप में हो रही दिक्कत
- Samsung Galaxy M32 5G की भारत में पहली सेल आज, 12 5G बैंड से लैस है स्मार्टफोन