5000mAh बैटरी वाले इस फोन को खरीदने का आज है फिर से मौका

रियलमी के नए स्मार्टफोन Realme C11 को आज यानी पांच अगस्त को फिर से खरीदने का मौका है। Realme C11 एक बजट स्मार्टफोन है। इस फोन की बिक्री फ्लिपकार्ट और रियलमी की वेबसाइट से दोपहर 12 बजे होगी। फोन डुअल रियर कैमरा और ऑक्टाकोर प्रोसेसर के साथ रिवर्स चार्जिंग से लैस है।

Realme C11 की कीमत और ऑफर्स
इस फोन की कीमत 7,499 रुपये है। यह फोन आपको सिर्फ एक ही वेरियंट 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज में मिलेगा। फोन को रीच ग्रीन और रीच ग्रे कलर वेरियंट में खरीदा जा सकता है। Realme C11 के सात फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड पर अनलिमिटेड कैशबैक मिल रहा है, जबकि एक्सिस बैंक बज्ज क्रेडिट कार्ड पर 10 फीसदी की छूट मिल रही है।

Realme C11 स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन
फोन में डुअल सिम सपोर्ट है। इसके अलावा इसमें एंड्रॉयड 10 आधारित Realme UI मिलेगा। फोन में 6.5 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। Realme C11 स्मार्टफोन मीडियाटेक हीलियो G35 प्रोसेसर है जो कि एक ऑक्टाकोर प्रोसेसर है।