अमेरिकी कंपनी व्हाइट वेस्टिंगहाउस की वॉशिंग मशीन के साथ भारत में एंट्री, SPPL के साथ साझेदारी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 04 Aug 2020 07:19 PM IST
American consumer appliance brand White Westinghouse entered into Indian market with licensee partner SPPL launches semi washing machines
White Westinghouse washing machines - फोटो : amarujala

    चीन का विरोध होने के बाद भारत अमेरिकी कंपनियों की पहली पसंद बन गया है। पिछले दो-तीन महीनों में कई अमेरिकी कंपनियों ने भारतीय बाजार में एंट्री मारी है जिनमें एक नाम व्हाइट-वेस्टिंगहाउस का भी है। व्हाइट वेस्टिंगहाउस ने भारतीय बाजार में वॉशिंग मशीन की लॉन्चिंग के साथ एंट्री की है।

    इसके लिए कंपनी ने भारतीय मैन्युफैक्चरिंग फर्म सुपरप्लास्ट्रोनिक्स प्राइवेट लिमिटेड (एसपीपीएल) के साथ साझेदारी की है जो 300 करोड़ रुपये का निवेश कर रहा है। एसपीपीएल इस लॉन्च के साथ अपने ऑपरेशन को आगे विस्तार देगा। इसके लिए नोएडा में 300,000 वर्ग फुट में फैली एक नई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित करने की योजना है।

    शुरुआती कीमत 7,499 रुपये

    व्हाइट वेस्टिंगहाउस की वॉशिंग मशीन की बिक्री अमेजन इंडिया से होगी। मशीन की शुरुआती कीमत 7,499 रुपये है यानी इस कीमत में आपको 7 किलोग्राम की मशीन मिलेगी, जबिक 8 किग्रा की कीमत 8,999 रुपये और 9 किग्रा की कीमत 9,999 रुपये है। ये सभी मॉडल सेमी ऑटोमेटिक हैं।

    बता दें कि व्हाइट वेस्टिंगहाउस 100 साल पुरानी कंपनी है। वर्तमान में ट्रेडमार्क ओनर वेस्टिंगहाउस इलेक्ट्रिक कॉरपोरेशन द्वारा लाइसेंस के तहत उपयोग की जाती है। यह ब्रांड दुनिया के 45 से अधिक देशों में उपकरण बेचती है।

    गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही SPPL ने थॉमसन की वॉशिंग मशीन पेश की है जिसकी कीमत 6,999 रुपये है। यह कीमत 6.5 किलोग्राम के सेमी ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन की होगी। थॉमसन की सभी वॉशिंग मशीन पूरी तरह से मेड इन इंडिया होंगी। थॉमसन की मशीन की बिक्री फ्लिपकार्ट से हो रही है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें