Realme 8 के 6 जीबी रैम वेरियंट की दूसरी सेल आज, जानें कीमत और फीचर्स

रियलमी के नए स्मार्टफोन Realme 8 के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट को आज यानी 13 अप्रैल को फिर से खरीदने का मौका है। Realme 8 के इस वेरियंट को आज दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट और कंपनी की साइट से खरीदा जा सकता है। बता दें कि Realme 8 सीरीज 24 मार्च को भारत में लॉन्च हुई है। इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक हीलियो G95 प्रोसेसर है। इसके अलावा इसमें 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड पंचहोल डिस्प्ले है।

Realme 8 की कीमत
Realme 8 के 6GB+128GB मॉडल की पहली सेल 25 मार्च को हुई थी, हालांकि अभी तक यह साफ नहीं है कि फोन के इस मॉडल को ओपन सेल में कब से उपलब्ध कराया जाएगा, हालांकि फोन के अन्य दो मॉडल पहले से ही ओपन सेल में हैं। Realme 8 के 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 14,999 रुपये और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी मॉडल की कीमत 15,999 रुपये है, हालांकि फ्लिपकार्ट पर 6 जीबी रैम मॉडल को 17,999 रुपये के साथ लिस्ट किया गया है। उम्मीद है कि सेल शुरू होने से पहले वास्तविक कीमत के साथ इसे लिस्ट किया जाएगा।

Realme 8 की स्पेसिफिकेशन
Realme 8 में भी एंड्रॉयड 11 आधारित Realme UI 2.0 है। इसके अलावा इसमें 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 1000 निट्स है और टच सैंपलिंग रेट 180Hz है। इसके अलावा फोन में मीडियाटेक हीलियो g95 प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए Mali-G76 MC4 GPU मिलता है। फोन में 8 जीबी तक LPDDR4x रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है।
- वर्षों पहले बंद हो गईं ये टेलीकॉम कंपनियां, ट्राई की साइट पर अभी भी दे रहीं सेवा
- सालगिरह: एक साल पूरे होने पर घरेलू शॉर्ट वीडियो एप मित्रों ने पेश की तीन नई सेवाएं, जानें इनके बारे में
- VingaJoy ने 15 घंटे के बैकअप के साथ लॉन्च किया नया ईयरबड्स
- सिंगापुर: घर-घर दूध और अंडे पहुंचाता है यह रोबोट, जानें इसकी खासियत