सिंगापुर: घर-घर दूध और अंडे पहुंचाता है यह रोबोट, जानें इसकी खासियत
सिंगापुर की एक कंपनी ने स्पेशल रोबोट तैयार किया है जो कि शहर में लोगों के घर जाकर दूध, अंडे और जरूरी चीजों की डिलीवरी करने में सक्षम है।

विस्तार
होम डिलीवरी की सुविधा तो पहले से ही भारत समेत दुनिया के तमाम देशों में थी लेकिन कोरोना संक्रमण फैलने के बाद इसमें काफी तेजी आई है। कई देशों में ड्रोन के जरिए घरेलू इस्तेमाल की चीजों की डिलीवरी हो रही है। अब सिंगापुर की एक कंपनी ने स्पेशल रोबोट तैयार किया है जो कि शहर में लोगों के घर जाकर दूध, अंडे और जरूरी चीजों की डिलीवरी करने में सक्षम है।
इस खास रोबोट को OTSAW डिजिटल ने तैयार किया है और इसे Camello नाम दिया गया है। इस रोबोट के जरिए एक साल तक ट्रायल के दौरान 700 घरों में रोजमर्रा की चीजों की डिलीवरी की जाएगी। एक एप के जरिए अंडे, दूध, सब्जी आदि की बुकिंग होगी उसके बाद रोबोट घर पर सामान डिलीवरी करने पहुंचेगा।#Camello spotted autonomously navigating on its delivery rounds. Kids or pets running around ? Safety features...Posted by OTSAW on Sunday, April 4, 2021 रोबोट के घर के नजदीक आने पर यूजर्स को एप में नोटिफिकेशन मिलेगा। यह रोबोट अपार्टमेंट की लॉबी या किसी खास पिक प्वाइंट पर सामान की डिलीवरी करेगा। इस रोबोट में 3D सेंसर, एक कैमरा और दो कंपार्टमेंट हैं जिसमें 20 किलोग्राम तक के सामान ले जाए जा सकते हैं।
एक दिन में आप चार या पांच डिलीवरी करवा सकते हैं, जबकि विकेंड यानी शनिवार को हाफ डे तक ही डिलीवरी होगी। प्रत्येक डिलीवरी के बाद यह रोबोट खुद को अल्ट्रा वॉयलेट लाइट के जरिए सैनेटाइज करता है। ट्रायल के दौरान एक 25 वर्षीय युवक ने इस रोबोट से होम डिलीवरी करवाई है। युवक का कहना है यह रोबोट उनके लिए किसी तोहफे से कम नहीं है जो खुद बाजार से सामान लाने में सक्षम नहीं हैं।
- PUBG New State Game: लॉन्चिंग से पहले पूरे हुए एक करोड़ रजिस्ट्रेशन, क्या भारत में लॉन्च होगा यह गेम?
- सीईओ की सिक्योरिटी: मार्क जुकरबर्ग की सुरक्षा में फेसबुक ने हर दिन खर्च किए 46 लाख रुपये
- सबसे बड़ा ऑफर: इस स्मार्टफोन पर मिल रही 40 हजार रुपये की छूट, डुअल स्क्रीन से लैस है फोन
- प्राइवेसी में सेंध: Clubhouse के 13 लाख यूजर्स का डाटा लीक, कंपनी ने किया इनकार