20 जनवरी से शुरू हो रही है सेल, Realme के इन स्मार्टफोन पर मिलेंगे ये ऑफर्स

गणतंत्र दिवस के खास मौके पर पहले फ्लिपकार्ट ने रिपब्लिक डे सेल की घोषणा की और अब अमेजॉन ने ग्रेट इंडियन सेल का आयोजन करने का ऐलान किया है। फ्लिपकार्ट और अमेजॉन की सेल में Realme के स्मार्टफोन पर कई ऑफर्स मिलेंगे। अमेजॉन और फ्लिपकार्ट पर यह सेल 20 जनवरी को शुरू होगी और 23 जनवरी तक चलेगी। तो आइए जानते हैं कि रियलमी के कौन-से फोन पर कितनी छूट मिलने वाली है।

Realme के बयान के मुताबिक अमेजॉन और फ्लिपकार्ट पर लगने वाली सेल में रियलमी 2 प्रो को 1,000 रुपये की छूट के साथ 12,990 रुपये में खरीदा जा सकता है, जबकि इसकी कीमत 13,990 रुपये है। इस कीमत में रियलमी 2 प्रो का 4 जीबी के साथ 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट मिलेगा। यह डिस्काउंट सभी वेरियंट पर मिलेगा।

अब रियलमी के सबसे सस्ते स्मार्टफोन Realme C1 (रिव्यू) की बात करें तो इसे भी 6,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। जबिक फिलहाल इस फोन को 7,499 रुपये में बेचा जा रहा है।