स्मार्टफोन छीनकर पत्नी को दिया फीचर फोन, तो तलाक तक पहुंच गई बात

स्मार्टफोन और फीचर फोन की लड़ाई आपने शायद ही सुनी होगी और जब स्मार्टफोन और फीचर फोन की लड़ाई में बात तलाक तक पहुंच जाए तो वाकई हैरानी वाली बात है। कुछ ऐसा ही मामला भोपाल में सामने आया है। भोपाल के फैमिली कोर्ट में पहुंची एक महिला का कहना है कि उसका पति स्मार्टफोन इस्तेमाल करता है लेकिन उसे फीचर फोन दिया है। आइए जानते हैं पूरा मामला।

दरअसल यह पूरा मामला स्मार्टफोन और सेल्फी का है और बात तलाक तक पहुंच गई है। भोपाल के फैमिली कोर्ट में पहुंची पत्नी का आरोप है कि उसके पति स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं, जबकि उसे फीचर फोन पकड़ा दिया है। इस पर पति का कहना है कि उसकी पत्नी सेल्फी लेने के चक्कर में खाना नहीं बनाती थी इसलिए उसे फीचर फोन दिया गया है।

इस मामले को लेकर महिला ने पहले पुलिस में शिकायत भी की थी लेकिन वहां बात नहीं बनी तो अब मामला भोपाल फैमिली कोर्ट में जज आरएन चंद की टेबल पर पहुंच गया है। महिला ने कोर्ट में भरण-पोषण का केस दर्ज कराया है, वहीं पति ने तलाक की अर्जी दे रखी है।