Snapdragon 888 के साथ नए साल में धमाल मचाने आ रहे ये पांच स्मार्टफोन

प्रमुख चिपसेट निर्माता कंपनी क्वॉलकॉम ने अपने नए प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 888 को लॉन्च कर दिया है और इसी के साथ कुछ कंपनियों ने अभी स्नैपड्रैगन 888 के साथ अपने स्मार्टफोन को लॉन्च करने का एलान कर दिया है। इस लिस्ट में रियलमी का पहला नाम है। रियलमी स्नैपड्रैगन 888 के साथ अपने स्मार्टफोन Realme Race को लॉन्च करेगी। इसके अलावा Red Magic 6 और Oppo Find X3 जैसे फोन भी हैं जिनके साथ स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर मिलेगा। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से...

Realme Race
क्वॉलकॉम की घोषणा के साथ ही रियलमी ने स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर के साथ अपने फोन को लॉन्च करने का एलान किया है। ऐसे में रियलमी Race स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर के साथ लॉन्च होने वाला पहला स्मार्टफोन होगा। कहा जा रहा है कि इस प्रोसेसर के साथ शानदार गेमिंग, वीडियो और कम्यूनिकेशन एक्पेरियंस के साथ 5जी का सपोर्ट मिलेगा। Realme Race को स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर के साथ पहले भारत में लॉन्च किया जाएगा। Realme Race के फीचर्स के बारे में फिलहाल कोई जानकारी तो नहीं है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इस फोन को 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा।

Red Magic 6
गेमर्स के लिए नूबिया के सबब्रांड Red Magic स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर के साथ Red Magic 6 सीरीज लॉन्च करेगा। कहा जा रहा है कि रेड मैजिक 6 स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर वाला दुनिया का पहला गेमिंग फोन होगा। फोन की लॉन्चिंग अगले साल मार्च तक हो सकती है।