ZTE Blade V2021 5G हुआ लॉन्च, मिला तीन रियर कैमरे का सपोर्ट

जेडटीई ने अपने नए स्मार्टफोन ZTE Blade V2021 5G को घरेलू बाजार चीन में लॉन्च कर दिया है। ZTE Blade V2021 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें मेन लेंस 48 मेगापिक्सल का है। इसकी डिस्प्ले वॉटरड्रॉप नॉच वाली है जिसमें सेल्फी कैमरा है। ZTE Blade V2021 5G में मीडियाटेक Dimensity 720 प्रोसेसर दिया गया है।
ZTE Blade V2021 5G कीमत
ZTE Blade V2021 5G की कीमत 999 चीनी युआन यानी करीब 11,200 रुपये है। यह कीमत 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले मॉडल की है। वहीं 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 1,399 चीनी युआन यानी करीब 15,700 रुपये है। इस फोन को स्पेस ग्रे, फैंटसी ब्लू और स्पेस सिल्वर कलर वेरियंट में खरीदा जा सकता है। भारत में इस फोन की लॉन्चिंग की फिलहाल कोई खबर नहीं है।
ZTE Blade V2021 5G की स्पेसिफिकेशन
इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड 10 आधारित MiFavor 10 ऑपरेटिंग सिस्टम है। इसमें 6.52 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 60Hz है। फोन में मीडियाटेक Dimensity 720 प्रोसेसर है जिसके साथ 6 जीबी रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज का सपोर्ट है। स्टोरेज को मेमोरी कार्ड की मदद से 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
ZTE Blade V2021 5G का कैमरा
कैमरे की बात करें तो इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें मेन लेंस 48 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर f/1.79 है। वहीं दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। इस फोन में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
ZTE Blade V2021 5G की बैटरी
इसमें 4000mAh की बैटरी है। इसके अलावा कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G SA/NSA, डुअल 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 ac, ब्लूटूथ 5.1, 3.5mm का हेडफोन जैक और टाईप-सी पोर्ट है। फोन का वजन 188 ग्राम है।