पॉप अप सेल्फी कैमरे के साथ भारत में लॉन्च हुआ Oppo K3

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Sat, 20 Jul 2019 10:58 AM IST
विज्ञापन
Oppo k3 launched in India with pop up selfie camera, Know price and specifications
Oppo k3 - फोटो : social media

    ओप्पो ने भारत में अपना एक और नया पॉप अप सेल्फी कैमरे वाला स्मार्टफोन Oppo K3 लॉन्च कर दिया है। Oppo K3 की बिक्री भारतीय बाजार में 23 जुलाई से शुरू होगी। Oppo K3 की खासियतों की बात करें तो इसमें गेमबूस्ट 2.0 प्री-लोडेड मिलेगा। इसके अलावा इस फोन में कंपनी ने फास्ट चार्जिंग के लिए VOOC 3.0 का सपोर्ट दिया है। बता दें कि Oppo K3 को इसी साल मई में पहली बार चीन में लॉन्च किया गया था। Oppo K3 का मुकाबला रियलमी एक्स और रेडमी के सीरीज के फोन के साथ होगा।

    Oppo k3
    Oppo k3 - फोटो : social media

    Oppo K3 की कीमत और लॉन्चिंग ऑफर्स

    भारत में Oppo K3 के 6GB रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 16,990 रुपये है। वहीं इसके 128 जीबी स्टोरेज के साथ 8 जीबी रैम वेरियंट की कीमत 19,990 रुपये है। फोन की बिक्री अमेजन से 23 जुलाई से होगी। यह फोन ऑरोरा ब्लू और जेड ब्लैक कलर वेरियंट में मिलेगा। यदि आप फोन को खरीदने के लिए अमेजन पे से पेमेंट करते हैं तो आपको 1,000 रुपया का कैशबैक मिलेगा। वहीं जियो की ओर से ग्राहकों को 7,050 रुपये का फायदा होगा।

    Oppo k3
    Oppo k3 - फोटो : social media

    Oppo K3 की स्पेसिफिकेशन

    इस फोन में एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित कलर ओएस 6.0 मिलेगा। इसके अलावा इसमें 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है। इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें