Redmi K20 Pro vs OnePlus 7 vs Asus 6z: कौन है एक बेहतरीन फ्लैगशिप

शाओमी ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन रेडमी के20 और रेडमी के20 प्रो को भारतीय बाजार में पेश कर दिया है। शाओमी के रेडमी के20 और रेडमी के20 प्रो की खासियतों की बात करें, तो इनमें क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा इन दोनों फोन में पॉप अप सेल्फी कैमरा मिलता है। रेडमी के20 और रेडमी के20 प्रो की तुलना वनपल्स 7 और आसुस 6जेड जैसे स्मार्टफोन के साथ हो रही है। तो आइए जानते हैं इन सभी फोन में कौन-सा बेस्ट है?

वनप्लस 7 की स्पेसिफिकेशन
फोन के फीचर्स की बात करें, तो इसमें 6.41 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 6 का प्रोटेक्शन दिया गया है। इसके अलावा इस फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर, 6 जीबी व 8 जीबी और 128 जीबी और 256 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज मिलेगी। इसमें ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 640 जीपीयू है।

वनप्लस 7 का कैमरा
कैमरे की बात करें, तो इस फोन में डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक कैमरा 48 मेगापिक्सल का सोनी IMX586 सेंसर वाला और दूसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। दोनों कैमरों के साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन और इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन दोनों मिलेगा।