ये टॉप पांच स्मार्टफोन देते हैं OnePlus Nord को टक्कर, मिलता है जबरदस्त ‘सुपरजूम’ कैमरा

वनप्लस ने हाल ही में अपना मिडरेंज स्मार्टफोन OnePlus Nord पेश किया है। काफी समय बाद कंपनी ने सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च किया है। वहीं खास बात यह है कि वनप्लस के इस फोन में 5जी सपोर्ट दिया गया है, हालांकि भारत में अभी 5जी नेटवर्क आने में वक्त लगेगा। वहीं नॉर्ड की खासियत है कि उसका सुपरजूम कैमरा। लेकिन इस प्राइस रेंज और फीचर के साथ और भी कैमरा फोन उपलब्ध हैं, जानते हैं उनके बारे में...

OnePlus Nord
वहीं नॉर्ड में 8 मैगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 2 मैगापिक्सल का मैक्रो मिलता है। इसमें 48 मैगापिक्सल का सेंसर दिया गया है, इसके अलावा इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टैबिलाइजेशन का भी फीचर मिलता है। वहीं इसमें टेलीफोटो लेंस की जगह चौथा कैमरा 5 मैगापिक्सल डेप्थ सेंसर है। वहीं नॉर्ड में 32+8 मैगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। इसमें स्नैपड्रैगन 765 चिपसेट के साथ 90 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट एमोलेड डिस्प्ले दी गई है।

Realme X3/ X3 SuperZoom
नॉर्ड के लॉन्चिंग से कुछ हफ्तों पहले ही रियलमी ने दो डिवाइसेज Realme X3 और X3 SuperZoom लॉन्च की थीं। जहां X3 में 2X ऑप्टिकल जूम के लिए 12 मैगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं X3 SuperZoom में 8 मैगापिक्सल का पैरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलता है, जो 5X ऑप्टिकल जूम का फीचर देता है। इस कैमरा के साथ 64 मैगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मैगापिक्सल का अल्ट्रावाइड शूटर और 2 मेगापिक्ल का मैक्रो कैमरा मिलता है। वहीं X3 में 16+8 मैगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, जबकि सुपरजूम में 32+8 मैगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। साथ ही X3 में स्नैपड्रैगन 855+ चिपसेट और 120 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट वाली एलसीडी डिस्प्ले मिलती है। सुपरजूम के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले फोन की कीमत 27,999 रुपये और X3 के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले फोन की कीमत 25,999 रुपये है।