Realme के इस बजट स्मार्टफोन को खरीदने का आज है मौका, 8,999 रुपये है शुरुआती कीमत

रियलमी के एक बजट स्मार्टफोन Realme Narzo 10A की सेल आज यानी 28 अगस्त को फिर से है। Realme Narzo 10A की बिक्री आज दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट और रियलमी की साइट से होगी। रियलमी नारजो 10ए एक बजट स्मार्टफोन है जिसमें 5000mAh की बड़ी बैटरी और मीडियाटेक का दमदार प्रोसेसर हीलियो G70 है।

Realme Narzo 10A की कीमत
Realme Narzo 10A की शुरुआती कीमत 8,999 रुपये है यानी इस कीमत में आपको 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। वहीं 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 9,999 रुपये है। यह फोन सो ब्लू और सो व्हाइट कलर वेरियंट में मिलेगा। फोन के साथ ऑफर्स भी मिल रहे हैं। यदि आप मोबिक्विक से प्री-पेड पेमेंट करते हैं तो आपको 500 रुपये का कैशबैक मिलेगा।

Realme Narzo 10A की स्पेसिफिकेशन
इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड 10 आधारित Realme UI दिया गया है। फोन में 6.5 इंच की HD+ डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। डिस्प्ले पर कॉर्निंग ग्लास 3 का प्रोटेक्शन मिलेगा। फोन में मीडियाटेक का ऑक्टाकोर Helio G70 प्रोसेसर मिलेगा। फोन में 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की स्टोरेज दी गई है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकेगा।
- JioMart के नाम पर हो रही है धांधली, कंपनी ने किया आगाह, इन वेबसाइट से रहें दूर
- Google Drive में सामने आई बड़ी खामी, आपके फोन में वायरस इंस्टॉल कर सकते हैं हैकर
- राजनाथ सिंह ने NCC कैडेट्स के लिए लॉन्च किया एप, ऑनलाइन मिलेगा प्रशिक्षण
- Airtel और Vodafone-idea को हुआ बड़ा नुकसान, 94 लाख ग्राहकों ने कहा अलविदा