5000mAh की बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हुआ Nubia N2, जानें कीमत

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Wed, 05 Jul 2017 12:22 PM IST
Nubia N2 Launched in India With 5000mAh Battery and 16MP selfie camera
Nubia N2

    जेडटीई के ब्रांड नूबिया ने भारत में अपना नया फोन Nubia N2 को लॉन्च कर दिया है। इस फोन की चर्चा सेल्फी और बैटरी के लिए है। बैटरी को लेकर कंपनी का दावा है कि फोन की बैटरी 3 दिन तक चलेगी। बता दें कि इससे पहले नूबिया ने भारत में एम2 और एम2 लाइट को मार्च में लॉन्च किया था। अगली स्लाइड में जानें फोन की खासियत और कीमत

    Nubia N2
    Nubia N2

    इस फोन में 5.5 इंच की फुल एचडी एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x1920 पिक्सल है। इसके अलावा फोन में मीडियाटेक का ऑक्टाकोर MT6750 प्रोससेर, 4 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज है जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

    Nubia N2
    Nubia N2

    फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल एलईडी फ्लैश लाइट के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। फोन एंड्रॉयड मार्शमैलो 6.0 पर चलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें