घर बैठे इस ऐप से करें फ्री में कोचिंग जैसी पढ़ाई, सीखें रीजनिंग, मैथ और भी बहुत कुछ

amarujala.com Written By: प्रदीप पाण्डेय
Wed, 05 Jul 2017 09:17 AM IST
Sabakuch E learning app launched for student who want coaching
Sabakuch E learning

    अगर आप भी किसी कंप्टीशन की तैयारी करना चाहते हैं या कोई भाषा सीखना चाहते हैं तो आपके लिए सबकुछ ई-लर्निंग (Sabakuch E-learning) ऐप लॉन्च हो गया है। यह ऐप उन छात्रों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है जो कोचिंग के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने में सक्षम नहीं हैं। इस ऐप की सबसे अच्छी बात यह है कि इसके जरिए पढ़ाई करने में आपको एकदम कोचिंग जैसा ही मसूस होगा। आपको लगेगा कि आप किसी कोचिंग में बैठकर टीचर के सामने पढ़ाई कर रहे हैं।

    सबकुछ ई-लर्निंग ऐप की खासियत

    Sabakuch E learning
    Sabakuch E learning

    इस ऐप की खासियत की बात करें तो यह बिलकुल फ्री है। इस ऐप को आप अपने एंड्रॉयड फोन में गूगल प्ले-स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इस ऐप में सभी विषय को बकायदा वीडियो के जरिए कोचिंग के फॉर्मेट में समझाया गया है। अच्छी बात ये है कि इस ऐप में ऑडियो-वीडियो दोनों ट्यूटोरियल दिया गया है। ऑडियो सर्विस का सबसे बड़ा फायदा है कि आप काम करते हुए भी या कहीं राह चलते हुए भी ऑडियो ट्यूटोरियल सुनकर तैयारी कर सकते हैं।

    इस ऐप के जरिए आप फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी, इतिहास, इकोनॉमिक्स, भूगोल, संस्कृत और गणित सहित कई विषयों को आसान ट्रिक्स के जरिए समझ सकते हैं। इसके अलावा अगर आप आईआईटी जेईई, मैनेजमेंट और नेट जैसी परीक्षाओं की तैयारी के बारे में भी बताया गया है। सबकुछ ई-लर्निंग ऐप के जरिए रीजनिंग की पढ़ाई बेहद ही आसान ट्रिक की मदद से कर सकते हैं। इस ऐप की अच्छी बात एक और है कि इसकी साइज 5Mb से भी कम है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें