Moto G5 Plus भारत में हुआ लॉन्च, आज खरीदने पर मिलेंगे ये बड़े फायदे

amarujala.com- Written by: प्रदीप पाण्डेय
Wed, 15 Mar 2017 05:11 PM IST
विज्ञापन
Moto G5 Plus launched in india exclusive sale on Flipkart from midnight
मोटो जी5 प्लस

    बर्सिलोना के मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में लॉन्च हुआ मोटो जी5 प्लस आज भारत में लॉन्च हो गया है। फोन की लॉन्चिंग नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में हुई। फोन की लॉन्चिंग मोटो इंडिया के प्रोडक्ट मार्केटिंग हेड अनुज शर्मा ने की। शर्मा ने बताया कि मोटो जी5 प्लस डिजाइन से लेकर परफॉर्मेंस तक के बारे में बताया।

    मोटो जी5 प्लस
    मोटो जी5 प्लस

    Moto G5 Plus में 1080x1920 रिजॉल्यूशन वाला 5.2 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले, 2GHz स्नैपड्रैगन ऑक्टाकोर प्रोसेसर, 3GB और 4GB रैम वेरिएंट के साथ 32GB और 64GB इंटरनल मेमोरी जिसे 128GB तक बढ़ाया जा सकता है। डुअल ऑटो फोकस के साथ 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। जो 4K वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है।

    मोटो जी5 प्लस
    मोटो जी5 प्लस

    फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। एंड्रॉयड नूगट 7.0 है जिसमें गूगल असिस्टेंट अपडेट के बाद लिया जा सकता है। फिंगरप्रिंट सेंसर है। ​फोन की खासियत की बात करें तो फोन को दो बार हिलाने पर कैमरा ऑन होगा और एक बार हिलाने पर फ्लैश लाइट ऑन होगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें