PAN कार्ड बनवाना हुआ आसान, मोबाइल ऐप के जरिए करें आवेदन

amarujala.com- Presented by : प्रदीप पाण्डेय
Tue, 14 Mar 2017 07:07 PM IST
विज्ञापन
Income tax department’s mobile app to issue PAN cards
pan card

    पैन कार्ड पाने के लिए लगने वाला लंबा समय जल्द ही खत्म हो सकता है। राज्य मंत्री संतोष कुमार गंगवार ने बताया कि इनकम टैक्स विभाग इन दिनों एक नए मोबाइल ऐप पर काम कर रहा है। इस ऐप की मदद से यूजर ऑनलाइन टैक्स जमा कर सकेगा, टैक्स रिफंड के बारे में जान सकेगा और आधार कार्ड के इस्तेमाल कर पैन कार्ड भी प्राप्त कर सकता है।

    शुक्रवार को राज्य वित्त मंत्री संतोष कुमार गंगवार ने लोकसभा को दिये लिखित बयान में कहा कि इनकम टैक्स विभाग आधार कार्ड आधारित रियल टाइम बेस्ड पैन कार्ड जारी करने जा रहा है। पैन कार्ड जारी करने के लिए आईटी विभाग कॉर्पोरेट मंत्रालयों की के पोर्टल से लिंड रहेगी। इनकम टैक्स विभाग ऑनलाइन पैन ऐपलिकेशन की सुविधा उपलब्ध कराएगा। इसके लिए डिजिटल सिग्नेचर या आधार कार्ड आधारित ई-सिग्नेचर का प्रयोग किया जाएगा।

    विज्ञापन

    ऐप के जरीये पैन कार्ड बनाने के लिए बायोमैटिक पहचान और अंगूठे के निशान का इस्तेमाल किया जाएगा। जिसके बाद ग्राहक की जन्म तिथि और पता संबंधी जानकारी आधार कार्ड से ही मिल जाएगी। एक रिपोर्ट की माने तो अब तक 111 करोड़ आधार नंबर जारी किए जा चुके हैं। इनका इस्तेमाल सिम लेने, बैंक खाता खोलने आदि के अलावा आधार बेस्ड पेमेंट सिस्टम के जरिए डिजिटल पेमेंट करने में किया जा रहा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें