मोटोरोला के इन दो स्मार्टफोन की कीमतों में हुई कटौती, शुरुआती कीमत अब 10,999 रुपये

लेनोवो के स्वामित्व वाले मोटोरोला ने भारत में अपने दो स्मार्टफोन Moto E5 Plus और Moto X4 की कीमतों में कटौती की घोषणा की है। बता दें कि मोटोरोला ने इन दोनों स्मार्टफोन को पिछले साल भारत में नवंबर में लांच किया था। कटौती के बाद मोटो ई5 प्लस अब 10,999 रुपये में खरीदा जा सकता है, जबकि लांचिंग के समय इसकी कीमत 11,999 रुपये थी। वहीं मोटो एक्स4 का 3 जीबी रैम वाला वेरियंट अब 13,999 रुपये में और 4 जीबी रैम वाला वेरियंट 15,999 रुपये में उपलब्ध है। हालांकि मोटोरोला ने यह नहीं बताया है कि इन फोन की कीमतों में कटौती हमेशा के लिए हुई है या सिर्फ त्योहारी सीजन के लिए। मोटोरोला ने यह भी कहा है कि इन दोनों फोन को पेटीएम मॉल से खरीदने पर 3,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा। पेटीएम मॉल के अलावा इन दोनों फोन को मोटो हब और रिटेल स्टोर से भी खरीदा जा सकेगा।

मोटो ई5 प्लस की स्पेसिफिकेशन और कीमत
मोटो ई5 प्लस में एंड्रॉयड ओरियो 8.0, डुअल सिम, 6 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। इसके अलावा फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर, 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज मिलेगी जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

फोन में 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। दोनों कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश लाइट मिलेगी। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G वीओएलटीई, डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस, एफएम रेडियो, 5000mAh की बैटरी और 3.5mm का हेडफोन जैक है। फोन में माइक्रो यूएसबी है। फोन में फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।