इन 5 मोबाइल ऐप्स के बिना अधूरी है आपकी पार्टी, लगा देंगे चार चांद

टेक डेस्क, अमर उजाला
Mon, 01 Oct 2018 03:09 PM IST
विज्ञापन
5 awesome Apps to for Perfect Weekend party
lets party

    पार्टी करना, एक साथ दोस्तों से मिलना और परिवार के सभी लोगों के एक साथ पार्टी करना किसे पसंद नहीं है। आप भी कभी-ना-कभी किसी पार्टी में शामिल हुए होंगे और कई बार आपने पार्टी का आयोजन भी किया होगा। ऐसे में जाहिर-सी बात है कि कुछ चीजें छूट जाती हैं जिनके बिना पार्टी बोरिंग हो जाती है, क्योंकि एक पार्टी के लिए हमें गाड़ी, खाना, म्यूजिक जैसी चीजों की जरूरत होती है। तो चलिए आज हम आपके 5 ऐसे ऐप के बारे में बताते हैं जो आपकी पार्टी को शानदार बना सकते हैं।

    Event Planner
    Event Planner

    1. इवेंट प्लानर

    इस ऐप को आप गूगल प्ले-स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इस ऐप की मदद से आप पार्टी में शामिल होने वाले सभी लोगों की लिस्ट बना सकते हैं और खास बात यह है कि पार्टी में शामिल होने वाले सभी सदस्य लिस्ट अपने फोन में देख सकेंगे। इस एप में आप पार्टी का बजट भी तय कर सकते हैं और खरीदारी की लिस्ट भी बना सकते हैं।

    Zappfresh
    Zappfresh

    2. Zappfresh

    यदि आप पार्टी में खाने के लिए खुद ही कुछ बनाना चाहते हैं और चिकन, मटन और सी-फूड जैसे प्रोडक्ट्स मंगा सकते हैं। इस ऐप का दावा है कि इसके यहां बिना केमिकल वाले प्रोडक्ट्स मिलते हैं। यह ऐप आपको घर या पार्टी स्थल पर फूड आइटम की डिलीवरी करता है। इसके अलावा यदि आप कोई फूड डिलीवरी ऐप भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें