mothers day gift: मां को तोहफे में दें ये खूबसूरत डिजाइन वाली स्मार्टवॉच, हेल्थ ट्रैक करने में मिलेगी मदद

मदर्स डे न केवल परिवार, बल्कि समाज में भी माताओं के प्रभाव का सम्मान करने के लिए मनाया जाता है। यह दिन मां के प्रति प्रेम और आदर दिखाने का सबसे अच्छा अवसर है। आप भी इस मदर्स डे को अपने मां के लिए खास बना सकते हैं। इस अवसर पर आप उन्हें फिटनेट और हेल्थ ट्रेकिंग वाली स्मार्टवॉच गिफ्ट कर सकते हैं। इन वॉच में आजकल फीमेल हेल्थ ट्रेकिंग फीचर्स भी मिलते हैं, जो इसे मां को गिफ्ट करने के लिए बेस्ट ऑप्शन बनाते हैं। यह उनकी हेल्थ को ट्रैक करने के साथ-साथ अन्य स्पोर्ट्स एक्टिविटी को भी ट्रैक कर सकती है। आप भी अपनी मां को गिफ्ट में स्मार्टवॉच देने का सोच रहे हैं, तो इस रिपोर्ट में हम आपको कम कीमत में बेस्ट स्मार्टवॉच के बारे में बताएंगे। चलिए जानते हैं बेस्ट स्मार्टवॉच के बारे में...

Pebble Venus
यह एक आकर्षक स्मार्टवॉच है जो महिलाओं के लिए बनाई गई है। यह वॉच ब्लैक, ब्राउन और पीच (आड़ू) तीन कलर ऑप्शन में आती है। Pebble स्मार्टवॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ महिला एक्टिविटी ट्रैकिंग की सुविधा भी मिलती है। वॉच में महिलाओं के स्वास्थ्य से संबंधित ट्रैकिंग फीचर भी हैं।
वॉच में 1.09 इंच का एचडी स्क्रीन, मेटालिक बॉडी डिजाइन और सिलिकॉन स्ट्रैप मिलता है। इस वॉच में 100 से अधिक वॉच फेसेस, 24 घंटे हार्ट रेट मॉनिटर, ब्लड ऑक्सीजन ट्रैकिंग के लिए SpO2 सेंसर, स्ट्रेस मॉनिटर, स्लीप मॉनिटरिंग और एक्सेलरोमीटर सेंसर की सुविधा भी है। वॉच में 5-7 दिन की बैटरी बैकअप मिलता है। इस Pebble Venus वॉच की कीमत 4,299 रुपये है।

Realme Watch 3 Pro
रियलमी वॉच 3 प्रो में 1.78 इंच की एमोलेड डिस्प्ले है। इसके साथ ही इस वॉच में बिल्ट-इन जीपीएस और ब्लूटूथ 5.3 का सपोर्ट मिलता है। वॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग और महिला स्वास्थ्य ट्रैकिंग की सुविधा भी है। इसमें 110 से अधिक स्पोर्ट्स मोड हैं और रनिंग, वॉकिंग और साइकिलिंग जैसे 5 मुख्य स्पोर्ट्स मोड शामिल हैं।
वॉच में अन्य सुविधाएं शामिल भी हैं जिनमें रनिंग, वॉकिंग और साइकिलिंग जैसे 110 से अधिक स्पोर्ट्स मोड और मल्टीपल वॉच फेसेस का सपोर्ट शामिल है। वॉच में हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन, स्लीप मॉनिटरिंग, स्ट्रेस मॉनिटरिंग जैसी सुविधाएं भी हैं। वॉच की बैटरी बैकअप 10 दिन तक है। इस रियलमी वॉच की कीमत 4,999 रुपये है।