Made In India iPhone: भारत में बनेंगे आईफोन 15 और आईफोन 15 प्लस! टाटा समूह कर सकता है मैन्युफैक्चरिंग

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sun, 14 May 2023 04:44 PM IST
सार

आईफोन 15 के इस साल सितंबर में लॉन्च होने की उम्मीद है। जिसमें से iPhone 15 और iPhone 15 Plus को भारत में बनाया जा सकता है। इसके लिए एपल भारत में टाटा समूह के साथ साथ साझेदारी कर सकती है।

Apple iPhone 15 and iPhone 15 Plus Likely To Be Made In India By Tata Group said Report
एपल सितंबर में नई आईफोन सीरीज को लॉन्च कर सकता है। - फोटो : Apple

    विस्तार

    यूएस-आधारित टेक दिग्गज एपल के आईफोन जल्द ही मेड इन इंडिया होने वाले हैं। कंपनी जल्द ही अपने आईफोन के प्रोडक्शन के लिए चीन पर अपनी निर्भरता को कम करने के लिए भारत में आगामी iPhone 15 सीरीज के कुछ मॉडलों की मैन्युफैक्चरिंग करने की योजना बना रही है। आईफोन 15 के इस साल सितंबर में लॉन्च होने की उम्मीद है। जिसमें से iPhone 15 और iPhone 15 Plus को भारत में बनाया जा सकता है। इसके लिए एपल भारत में टाटा समूह के साथ साथ साझेदारी कर सकती है।

    कंपनी अपनी अपकमिंग आईफोन सीरीज से बेस वेरियंट फोन iPhone 15 और iPhone 15 Plus को भारत में मैन्युफैक्चर करने की तैयारी कर रही है। ट्रेंडफोर्स के अनुसार, फॉक्सकॉन, पेगाट्रॉन और लक्स शेयर के बाद टाटा समूह एपल के लिए आईफोन बनाने वाली चौथी कंपनी होगी। रिपोर्ट के अनुसार, आईफोन 15 और 15 प्लस की मैन्युफैक्चरिंग को भारत में टाटा समूह द्वारा संभालने की योजना बना रही है।

    टाटा समूह ने विस्ट्रॉन की भारतीय प्रोडक्शन लाइन का अधिग्रहण कर लिया है, जो कि भारत का सबसे बड़ा समूह है जो आईफोन 15 सीरीज को असेंबल करेगा। यह दावा ऐसे समय में किया जा रहा है जब विस्ट्रॉन कथित तौर पर भारतीय बाजार से बाहर निकलने की तैयारी कर रहा है। यानी टाटा, भारत में आईफोन के प्रोडक्शन के लिए एकमात्र कंपनी बन जाता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें