Mother's day 2021: जीवन देने वाली अपनी मां को दीजिए कुछ खास, गिफ्ट की पूरी लिस्ट है यहां

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 08 May 2021 06:19 PM IST
Mothers day 2021 Best gadgets gifts for your loving mom including vacuum cleaner spo2 monitor and more
Mothers day 2021 Best gifts - फोटो : FREEPICK

    मां को देने के लिए दुनिया में ऐसा कोई गिफ्ट नहीं बना है जो आपके जीवन देने की बराबरी कर सके। हर साल 9 मई को मदर्स डे मनाया जाता है। दुनिया की किसी भी मां के लिए सबसे बड़ा तोहफा यही है कि उसकी संतान के पास उसके लिए वक्त हो। मदर्स डे का प्राचीन रोम और ग्रीक समुदाय से एक विशेष नाता है। वहां सदियों से मदर्स डे मनाया जाता है, लेकिन इसका महत्व न केवल ऐतिहासिक है बल्कि धार्मिक जुड़ाव भी है, हालांकि यहां हम मदर्स डे के इतिहास पर बात नहीं करेंगे। हम कुछ ऐसे तोहफे के बारे में बात करेंगे जिन्हें इस मदर्स डे के मौके पर अपनी मां को दे सकते हैं। आइए जानते हैं...

    Godrej Seethru Video Door Phone Kit
    Godrej Seethru Video Door Phone Kit - फोटो : amarujala

    वीडियो डोर फोन

    आजकल अधिकतर लोग लॉकडाउन और कोरोना की वजह से अपनों से दूर हैं, लेकिन जरूरी सामान की डिलीवरी भी हो रही है। आप घर पर वीडियो डोर फोन भी लगवा सकते हैं जिनमें वाई-फाई की कनेक्टिविटी हो।

    Tecno Spark 7
    Tecno Spark 7 - फोटो : amarujala

    स्मार्टफोन

    यदि आपकी मां के पास फीचर फोन है तो उन्हें स्मार्टफोन गिफ्ट करें। शुरुआती कुछ दिन दिक्कत होगी लेकिन धीरे-धीरे वो फोन को ऑपरेट करना सीख जाएंगी। स्मार्टफोन होने का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि आप अपनी मां से किसी भी वक्त वीडियो कॉल पर बात कर सकेंगे। इसके अलावा जरूरी फोटो और वीडियो भी शेयर कर सकेंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें