Covid 19: कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण अमेजन ने भारत में रोकी प्राइम डे सेल

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 08 May 2021 03:54 PM IST
सार

रियलमी का इवेंट 4 मई को होने वाला था जिसमें Realme X7 Max की लॉन्चिंग होने वाली थी।

Amazon Prime Day Sale Paused in India Due to COVID 19
Amazon Prime Day Sale - फोटो : amarujala

    विस्तार

    देश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के कारण अमेजन इंडिया ने अमेजन प्राइम डे सेल (Amazon Prime Day) पर रोक लगा दी है। अमेजन, गूगल और कई भारतीय कंपनियां सरकार की मदद के लिए आगे आई हैं। देश में आईसीयू बेड, ऑक्सीजन और दवा के लिए कई देश आगे आए हैं।

    Amazon प्राइम डे सेल पर रोक के बारे में सबसे पहले CNBC ने जानकारी दी है और उसके बाद अमेजन ने भी पुष्टि की है। Amazon Prime Day सेल का आयोजन सालाना तौर पर आमतौर पर जुलाई में आयोजित होती है। इस सेल में सिर्फ प्राइम मेंबर्स को ही शॉपिंग करने की इजाजत मिलती है और उन्हें कई तरह के ऑफर मिलते हैं। अमेजन प्राइम डे सेल में ग्राहकों को फास्ट शिपिंग के अलावा कई शानदार ऑफर्स मिलते हैं।

    स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रियलमी ने भी संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए अपनी आगामी लॉन्चिंग को कुछ दिनों के लिए टाल दिया है। रियलमी का इवेंट 4 मई को होने वाला था जिसमें Realme X7 Max की लॉन्चिंग होने वाली थी।

    यह फोन Realme GT Neo का री-ब्रांडेड वर्जन बताया जा रहा है। 4 मई वाले इवेंट में Realme TV भी लॉन्च होने वाला था। Realme इंडिया के सीईओ माधव सेठ ने ट्वीट करके एनिवर्सरी सेलिब्रेशन को रद्द करने और आगामी इवेंट को टालने की जानकारी दी है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें