Micromax In Note 1 खरीदने का आज है मौका, शुरुआती कीमत 10,999 रुपये

माइक्रोमैक्स के नए स्मार्टफोन Micromax In Note 1 को आज यानी 24 नवंबर को खरीदने का मौका है। Micromax In Note 1 में पंचहोल डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा इस फोन में स्टॉक एंड्रॉयड दिया गया है जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि फोन में किसी तरह के विज्ञापन नहीं दिखाए जाएंगे और ब्लॉटवेयर भी नहीं मिलेंगे। Micromax In Note 1 का मुकाबला Redmi Note 9 और Realme Narzo 20 के साथ है।

Micromax In Note 1 की कीमत
Micromax In Note 1 के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 10,999 रुपये और 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 12,499 रुपये है। फोन को आज दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट और माइक्रोमैक्स की वेबसाइट से ग्रीन और व्हाइट कलर वेरियंट में खरीदा जा सकता है।

Micromax IN Note 1 की स्पेसिफिकेशन
इस फोन में 6.7 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले है। डिस्प्ले की डिजाइन पंचहोल है जिसमें सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसके अलावा इस फोन में मीडियाटेक हीलियोG85 प्रोसेसर, 4GB रैम और 64/128 जीबी की स्टोरेज है। इस फोन में चार रियर कैमरे हैं जिनमें मेन लेंस 48 मेगापिक्सल का है।