Xiaomi ने Mi 10 के लिए जारी किया एंड्रॉयड 11 का अपडेट

Xiaomi ने हाल ही में अपने मिडरेंज स्मार्टफोन Redmi Note 9 Pro के लिए एंड्रॉयड 11 का अपडेट जारी किया था, अब कंपनी ने अपने फ्लैगशिप MI 10 के लिए एंड्रॉयड 11 आधारित MIUI 12 जारी कर दिया है। एंड्रॉयड 11 आधारित MIUI 12 अपडेट का बिल्ड नंबर V12.2.1.0.RJBMIXM है।
Xiaomi Mi 10 में एंड्रॉयड 11 के अपडेट से क्या मिलेगा?
XDA डेवलपर्स के मुताबिक एंड्रॉयड 11 वाले MIUI 12 के V12.2.1.0.RJBMIXM अपडेट की साइज 2.8 जीबी है। इस अपडेट के साथ अक्तूबर 2020 का सिक्योरिटी पैच भी मिल रहा है।, हालांकि शाओमी इंडिया ने अभी तक अपने यूजर्स को इसके बारे में जानकारी नहीं दी है। Mi 10 के अलावा एंड्रॉयड 11 आधारित MIUI 12 का अपडेट Redmi K30 5G के लिए भी जारी किया जा रहा है, हालांकि रेडमी के इस फोन को भारत में लॉन्च नहीं किया गया है। Redmi K30 4G को भारत में Poco X2 के नाम से लॉन्च किया गया है।
Xiaomi Mi 10 की स्पेसिफिकेशन
एमआई 10 को इसी साल मई में भारत में 49,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। शाओमी एमआई 10 5जी स्मार्टफोन में 6.67 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है। साथ ही इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर का सपोर्ट दिया गया है। वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित एमआईयूआई 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
यूजर्स को इस स्मार्टफोन में क्वाड कैमरा सेटअप मिला है, जिसमें 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 13 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
शाओमी ने इस स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिहाज से 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ वर्जन 5.1, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी पोर्ट टाइप-सी जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके अलावा यूजर्स को इस स्मार्टफोन में 4780mAh की बैटरी मिली है, जो 10 वॉट फास्ट चार्जिंग फीचर से लैस है।