Jio का 84 दिन वाला सबसे सस्ता प्लान, कीमत 329 रुपये

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 18 Jan 2021 03:24 PM IST
विज्ञापन
JIO BEST offer jio validity recharge plan With 6gb data and unlimited calling
Jio best 84 days plan - फोटो : अमर उजाला

    टेलीकॉम कंपनियों ने जब से नंबर चालू रखने के लिए भी रिचार्ज अनिवार्य किया है, तब से ऐसे लोगों की मुसीबतें काफी बढ़ गई है जिन्हें सिर्फ कॉलिंग की जरूरत रहती है। एयरटेल, जियो और वोडाफोन आइडिया के पास लंबी अवधि के प्लान तो हैं लेकिन इनकी कीमतें काफी ज्यादा हैं और इन प्लान के साथ डाटा भी काफी ज्यादा मिलता है। आज की इस रिपोर्ट में हम जियो के एक ऐसे प्लान के बारे में बात करेंगे जो उनके लिए किसी तोहफे से कम नहीं है जो सिर्फ अपने नंबर को कॉलिंग के लिए चालू रखना चाहते हैं।

    Jio Wifi Calling
    Jio Wifi Calling - फोटो : Jio (for Reference Only)

    यदि आपको डाटा की जरूरत नहीं है और सिर्फ अपने जियो नंबर से कॉल करना चाहते हैं तो जियो के पास 329 रुपये का एक प्री-पेड प्लान है जो कि आपके लिए बेस्ट है और सबसे सस्ता भी है। जियो का 329 रुपये वाला प्लान ऐसे लोगों के लिए ही है जो लंबी अवधि के लिए वैधता चाहते हैं।

    jio 329 plan
    jio 329 plan - फोटो : jio.com

    इस प्लान में आपको 84 दिनों की वैधता मिलती है। यदि आपको अधिक डाटा चाहिए तो यह प्लान आपके लिए नहीं है, क्योंकि इसमें महज 6 जीबी डाटा ही मिलता है। कॉलिंग के लिए यह प्लान परफेक्ट है, क्योंकि इसमें 84 दिनों तक आपको अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। इस प्लान में जियो के सभी एप्स के फ्री-सब्सक्रिप्शन और 1000 SMS मिलते हैं।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें