82% भारतीय WhatsApp छोड़ने को तैयार, 91% ने कहा- नहीं करेंगे व्हाट्सएप पे का इस्तेमाल

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 18 Jan 2021 11:40 AM IST
WhatsApp update Only 18 percent Indian users may continue 36 percent to reduce usage drastically says new survey
whatsapp ditch - फोटो : amarujala

    WhatsApp की नई पॉलिसी उसके लिए इतनी बड़ी मुसीबत बन जाएगी, ऐसे उसने शायद ही कभी सोचा होगा। WhatsApp की नई पॉलिसी के बाद काफी बवाल हुआ जिसके बाद कंपनी ने पॉलिसी को लागू करने की अवधि को अगले तीन महीने के लिए टाल दिया है। व्हाट्सएप की नई पॉलिसी से नाराज लाखों लोगों ने सिग्नल और टेलीग्राम जैसे एप्स को इस्तेमाल करना शुरू कर दिया, लेकिन इसी बीच सर्वे से बहुत ही बड़े सच का खुलासा हुआ है।

    LocalCircles की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत के 82 फीसदी लोग नई पॉलिसी के साथ व्हाट्सएप इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं यानी महज 18 फीसदी लोग ही हैं जो नई पॉलिसी के लागू होने के बाद भी व्हाट्सएप को इस्तेमाल करने के लिए राजी हैं। सर्वे में कहा गया है कि 36 फीसदी लोग व्हाट्सएप का इस्तेमाल कम कर देंगे। लोकलसर्कल के इस सर्वं में 8,977 लोग शामिल थे, हालांकि भारत में व्हाट्सएप यूजर्स की संख्या 40 करोड़ से अधिक है। ऐसे में यह सर्वे महज एक अनुमान ही कहा जाएगा। सर्वे में शामिल 24 फीसदी लोगों ने कहा है कि वे अपने व्हाट्सएप ग्रुप को किसी अन्य प्लेटफॉर्म पर मूव करने की सोच रहे हैं। इस सर्वे में देश के 244 राज्यों से 24,000 जवाब शामिल हैं। सर्वे में शामिल 91 फीसदी लोगों ने कहा है वे व्हाट्सएप पे का इस्तेमाल नहीं करेंगे।

    व्हाट्सएप ने अपनी नई प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर पहली बार अपने यूजर्स को नोटिफिकेशन भेजा था, लेकिन नई पॉलिसी उसके लिए बड़ी मुसीबत बन गई है। WhatsApp की नई पॉलिसी जारी होने के महज सात दिनों में भारत में उसका डाउनलोड्स 35 फीसदी तक कम हुआ है। इसके अलावा 40 लाख से अधिक यूजर्स ने सिग्नल (Signal) और टेलीग्राम (Telegram) एप को डाउनलोड किया है जिनमें 24 लाख डाउनलोड्स सिग्नल के और 16 लाख टेलीग्राम के हैं। व्हाट्सएप की लगातार सफाई देने के बाद भी लोग दूसरे एप पर तेजी से शिफ्ट हो रहे हैं।

    व्हाट्सएप की नई पॉलिसी से टेलीग्राम का कितना फायदा हुआ है इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि महज 72 घंटे में टेलीग्राम पर 2.5 करोड़ नए यूजर्स रजिस्टर्ड हुए हैं। इसकी जानकारी खुद टेलीग्राम के फाउंडर पावेल दुरोव (Pavel Durov) ने दी है। दरोव ने बताया कि Telegram के पास जनवरी के पहले सप्ताह में मंथली एक्टिव यूजर्स की संख्या 50 करोड़ थी जो कि अगले सप्ताह महज 72 घंटे में 52.5 करोड़ हो गई।

    महिंद्रा कंपनी समूह और टाटाग्रुप के चेयरमैन सहित पेटीएम और फोनपे जैसी कंपनियों ने भी व्हाट्सएप को अलविदा कह दिया है। कंपनी के काम भी धीरे-धीरे व्हाट्सएप पर शिफ्ट हो रहे हैं। बता दें कि भारत में व्हाट्सएप के 40 करोड़ से अधिक यूजर्स हैं जो कि किसी भी अन्य देश के मुकाबले कहीं ज्यादा हैं। ऐसे में उसकी कमाई भी भारत से सबसे अधिक होगी और इसीलिए उसने नई पॉलिसी बनाई है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें