इनफोकस बिंगो 10 लॉन्च, कीमत 4,299 रुपये

टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Mon, 21 Mar 2016 03:55 PM IST
विज्ञापन
InFocus Bingo 10 With 1GB Ram At Rs 4,299

    अमेरिका स्थित तकनीक की कंपनी इनफोकस ने भारत में इनफोकस बिंगो 10 स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। यह डिवाइस एंड्रॉयड मार्शमैलो 6.0 ओएस पर आधारित है। इसकी कीमत 4,299 रुपये रखी गई है, यह अब तक का सबसे सस्ता मार्शमैलो ओएस पर चलने वाला स्मार्टफोन है।

    InFocus Bingo 10
    InFocus Bingo 10

    इनफोकस बिंगो 10 एक डुअल सिम स्मार्टफोन है इसमें 4.5 इंच एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है। फोन की बिक्री आज से स्नैपडील पर शुरू हो चुकी है। हैंडसेट ब्लैक और व्हाइट दो रंग विकल्पों में उपलब्‍ध होगा।

    इनफोकस बिंगो 10 लॉन्च, कीमत 4,299 रुपये

    यह 1.3 गीगाहर्ट्ज ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6580 प्रोसेसर, 1 जीबी रैम, 8 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ है। फोन की मैमोरी माइक्रोएसडी कार्ड के जर‌िए 64 जीबी तक बढ़ाई जा सकती है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें