Laptop Tips: जल्दी खत्म हो रही है लैपटॉप की बैटरी? इन तरीकों से चेक करें बैटरी की हेल्थ

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Mon, 14 Nov 2022 07:26 PM IST
How to Check Laptop Battery Health Know Here Laptop Tips in Hindi
How to Check Laptop Battery Health - फोटो : iStock

    बिजनेस, एजुकेशन और ऑफिस के काम के लिए हम अक्सर लैपटॉप का इस्तेमाल करते हैं। कोरोना के बाद से बड़े पैमाने पर वर्क फ्रॉम होम और ऑनलाइन पढ़ाई के लिए भी लैपटॉप का काफी यूज किया जाने लगा है। नए लैपटॉप में तो बैटरी लाइफ को लेकर कोई समस्या नहीं मिलती है, लेकिन लैपटॉप के थोड़ा पुराना होते ही पहले जैसा बैटरी बैकअप नहीं मिल पाता है या फिर समय के साथ-साथ लैपटॉप की बैटरी जल्दी खत्म होने लगती है। यदि आप भी लैपटॉप की खराब बैटरी लाइफ से परेशान हैं और बैटरी की हेल्थ चेक करना चाहते हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए हैं। इस रिपोर्ट में हम आपको विंडोज लैपटॉप की बैटरी लाइफ चेक करने के आसान तरीके बताने वाले हैं। चलिए जानते हैं।

    Laptop Battery Health
    Laptop Battery Health - फोटो : iStock

    यदि आप विंडोज 10 वाला लैपटॉप इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको अपने लैपटॉप में कमांड प्रॉम्प्ट लॉन्च करना है। कमांड प्रॉम्प्ट के लिए विंडोज सर्च या स्टार्ट मेनू में ‘cmd’ या ‘कमांड प्रॉम्प्ट’ सर्च कर सकते हैं। इसके बाद आपको यहां (C:\) से शुरू होने वाले फाइल पाथ के साथ एक ब्लैक या आपके द्वारा सेट किया गया कोई और कलर का विंडो दिखाई देगी।

    ये भी पढ़ें: Mobile Balance: Airtel से लेकर BSNL तक सभी कंपनियों के बैलेंस और वैलिडिटी ऐसे करें चेक

    Laptop Battery
    Laptop Battery - फोटो : iStock

    अब आपको यहां powercfg/batteryreport टेक्स्ट को टाइप करना है और एंटर दबाना है। अब आपकी लैपटॉप स्क्रीन पर Battery life report saved का मैसेज शो होगा और इस रिपोर्ट के साथ एक फाइल पाथ भी शो होगा, जिसपर क्लिक करके बैटरी रिपोर्ट को देखा जा सकेगा। यदि आप यहां से बैटरी रिपोर्ट एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं तो आप यूजर फोल्डर में जाकर C:\Users\[Your_User_Name]\battery-report.html नाम से भी फाइल को सर्च कर सकते हैं।

    ये भी पढ़ें: Jio vs Airtel vs Vi vs BSNL: 500 रुपये से कम कीमत वाले बेस्ट रिचार्ज प्लान

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें