Jio vs Airtel vs Vi vs BSNL: 500 रुपये से कम कीमत वाले बेस्ट रिचार्ज प्लान

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Mon, 14 Nov 2022 02:06 PM IST
विज्ञापन
Jio, Airtel, Vi and BSNL best Prepaid recharge Plans under Rs 500
Jio vs Airtel vs Vi vs BSNL - फोटो : अमर उजाला

    टेलीकॉम कंपनियों के बीच सस्ते रिचार्ज प्लान को लेकर लगातार टक्कर देखने मिलती है। अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई सारे प्रीपेड प्लान उपलब्ध हो गए हैं। यानी ग्राहक अपने बजट और सहूलियत के हिसाब से रिचार्ज करा सकते हैं। यदि आप एयरटेल, जियो, बीएसएनएल या आईडिया-वोडाफोन के यूजर्स हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको Jio, Airtel, Vi और BSNL के 500 रुपये से कम कीमत वाले बेस्ट रिचार्ज प्लान के बारे में बताएंगे। चलिए जानते हैं।

    Airtel Recharge Plan
    Airtel Recharge Plan - फोटो : Istock

    एयरटेल बेस्ट रिचार्ज प्लान

    एयरटेल के 500 रुपये से कम कीमत के बेस्ट रिचार्ज प्लान की बात करें तो इसमें 479 रुपये और 399 रुपये के प्लान आते हैं। एयरटेल के 479 रुपये वाले प्लान में ग्राहकों को 56 दिनों की वैधता मिलती है। इस प्लान के साथ सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और हर रोज 100 SMS भी मिलते हैं। इस प्लान के अन्य फायदों की बात करें तो इस प्लान में हर रोज 1.5 जीबी डाटा मिलता है। इस प्लान के साथ Airtel Thanks एप के भी फायदे मिलते हैं जिनमें Apollo 24/7 सर्किल, FASTag पर 100 रुपये का कैशबैक और फ्री हेलोट्यून शामिल हैं। वहीं 399 रुपये वाले प्लान में रोज 2.5 जीबी डाटा के साथ 28 दिनों की वैधता मिलती है। इस प्लान में भी सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। इस प्लान में भी तीन महीने के लिए disney+ hotstar का सब्सक्रिप्शन मिलेगा।

    Reliance jio
    Reliance jio - फोटो : अमर उजाला

    जियो बेस्ट रिचार्ज प्लान

    जियो के बेस्ट रिचार्ज प्लान की बात करें तो 479 रुपये और 419 रुपये के प्लान के साथ लंबी वैलिडिटी और ज्यादा डाटा की फायदा मिलता है। जियो के 479 रुपये वाले प्लान में 56 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में हर रोज 1.5 जीबी डाटा मिलता है। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, रोज 100SMS और जियो एप्स के सब्सक्रिप्शन मिलेंगे। वहीं 419 रुपये वाले प्लान में रोज 3 जीबी डाटा मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है और इसमें भी सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और हर रोज 100 SMS की सुविधा मिलती है। इसके अलावा इस प्लान में JioTV, JioCinema, JioSecurity और JioCloud का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें