GST Effect: Vivo ने इस खास स्मार्टफोन की कीमत में की बढ़ोतरी

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Thu, 02 Apr 2020 12:25 PM IST
विज्ञापन
gst effect vivo v17 s1 and more smartphone price hike know all detail in hindi
Vivo V17 - फोटो : amar ujala

    चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो (Vivo) ने अपने अधिकतर स्मार्टफोन की कीमतों में बढ़ोतरी की है। कंपनी का कहना है कि भारत सरकार ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में वृद्धि की है, जिसके बाद यह फैसला लेना पड़ा है। आपको बता दें कि इससे पहले शाओमी, ओप्पो और पोको ने भी अपने स्मार्टफोन महंगे किए हैं। सभी कंपनियों के स्मार्टफोन की बढ़ी हुई कीमतें एक अप्रैल से प्रभावी हो गई हैं। तो आइए जानते हैं वीवो के स्मार्टफोन की नई कीमतों के बारे में...

    Vivo Y91i
    Vivo Y91i

    Vivo Y91i

    वीवो ने इस फोन की कीमत में 1000 रुपये की वृद्धि की है। अब ग्राहक इस फोन के 2 जीबी रैम वाले वेरिएंट को 7,990 रुपये में खरीद सकेंगे। वहीं, इस फोन को सबसे पहले 6,990 रुपये के साथ पेश किया गया था। इसके अलावा इस फोन के 3 जीबी रैम वाले वेरिएंट को 8,990 रुपये की नई कीमत के साथ खरीदा जा सकेगा। इस फोन की कीमत लॉन्चिंग के दौरान 7,990 रुपये रखी गई थी।

    vivo S1 Pro
    vivo S1 Pro - फोटो : vivo

    Vivo S1

    वीवो ने इस फोन की कीमत में 2000 रुपये की वृद्धि की है। अब ग्राहक इस फोन के 4 जीबी रैम वाले वेरिएंट को 17,990 रुपये में खरीद सकेंगे। वहीं, इस फोन को सबसे पहले 15,990 रुपये के साथ पेश किया गया था। इसके अलावा इस फोन के 6 जीबी रैम वाले वेरिएंट को 19,990 रुपये की कीमत के साथ खरीदा जा सकेगा। इस फोन की कीमत लॉन्चिंग के दौरान 17,990 रुपये रखी गई थी।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें